राजस्थान रिफाइनरी उद्घाटन की तैयारियां तेज, 3-4 जुलाई को दो दिन प्रभारी मंत्री जिलों के दौरे पर रहेंगे

राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी

राजस्थान रिफाइनरी उद्घाटन की तैयारियां तेज, 3-4 जुलाई को दो दिन प्रभारी मंत्री जिलों के दौरे पर रहेंगे
4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान रिफाइनरी परियोजना उद्घाटन को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज की। सभी प्रभारी मंत्रियों को 3-4 जुलाई को अपने जिलों में रहने के निर्देश। कार्यक्रम का जिला, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर तक लाइव प्रसारण।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 जुलाई को राजस्थान रिफाइनरी परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत राज्य के सभी प्रभारी मंत्रियों को 3 और 4 जुलाई को अपने-अपने प्रभारी जिलों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और रिफाइनरी उद्घाटन समारोह का प्रदेशभर में सीधा प्रसारण कराया जाएगा। जिला मुख्यालयों से लेकर पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर तक एलईडी स्क्रीन एवं अन्य माध्यमों से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें। इसी के मद्देनजर सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में आयोजित लाइव कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे।

राज्य सरकार का उद्देश्य इस महत्वपूर्ण आयोजन को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी के साथ सफल बनाना है। इसके लिए जिला प्रशासन को भी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Read More संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव

Read More जीएसटी विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 4.99 करोड़ की अनियमितता उजागर

Read More ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश