स्वतंत्रता दिवस समारोह : उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, 22 अधिकारियों व जवानों को मिलेंगे विशेष पदक

पुलिस पदक और राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक

स्वतंत्रता दिवस समारोह : उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, 22 अधिकारियों व जवानों को मिलेंगे विशेष पदक
राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में। समारोह में पुलिस एवं कारागार विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित। दो को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 को पुलिस पदक और चार को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक मिलेगा।

जयपुर। राजस्थान में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में राजस्थान पुलिस एवं कारागार विभाग के 22 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक एवं राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक तथा कारागार विभाग के 4 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किया जाना है।

पुलिस पदक से 16 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित : डीआईजी पुलिस आर्म्ड बटालियंसय हाल उपमहानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस मनीष अग्रवाल, एएसपी एसओजी जयपुर हाल पुलिस अधीक्षक बूंदी अवनीश कुमार शर्मा, एएसपी सीआईडी एसएसबी जोन जयपुर शहर धर्मेंद्र सिंह सागर तथा एएसपी बाली पाली चैन सिंह महेचा को पुलिस पदक से सम्मानित होगा। वृत्ताधिकारी उदयपुर वेस्ट हाल डिप्टी कमांडेड एमबीसी खेरवाड़ा कैलाश चंद्र, पुलिस निरीक्षक करधनी जयपुर सवाई सिंह, प्लाटून कमांडर फर्स्ट बटालियन आरएसी जोधपुर हाल सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर सही राम, सब-इंस्पेक्टर महानिरीक्षक पुलिस कार्यालय जोधपुर रेंज जसवंत राम, सब-इंस्पेक्टर तकनीकी शाखा एसएसबी जयपुर हाल पुलिस निरीक्षक देवी सिंह तथा सहायक उप-निरीक्षक थाना चित्रकूट पुलिस कमिश्नरेट जयपुर भोजराज सिंह को भी पुलिस पदक प्रदान होंगे।

हैड कांस्टेबल-3079 त्वरित अनुसंधान एवं निस्तारण सेल बीकानेर कानाराम जाखड़, हैड कांस्टेबल-102, थर्डबटालियन आरएसीए बीकानेर देवकरण, हैड कांस्टेबल-47 राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर गिरधारी लाल, हैड कांस्टेबल-14 प्रथम बटालियन जोधपुर तलसा राम, हैड कांस्टेबल-30 11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली सुरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल-16, राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर तेजा राम को भी पुलिस पदक से सम्मानित होंगे।

ये होगें राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मानित :

Read More गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कंपनी कमांडर, 3 बटालियन आरएसी, बीकानेर हाल सेवानिवृत्त भंवर सिंह तथा सब-इंस्पेक्टर, एजीटीएफ, सीआईडी (सीबी) जयपुर नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Read More दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  

इनको मिलेगा राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक :

Read More रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह

स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में जेल विभागों के उपाधीक्षक रमाकान्त शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। उपाधीक्षक योगेश तेजी, कारापाल लोकोज्जवल सिंह तथा सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अस्सी के दशक की ओर लौटता समाज अस्सी के दशक की ओर लौटता समाज
समय की धारा में मनुष्य हमेशा आगे बढ़ता है, लेकिन उसकी आत्मा अक्सर अतीत के गलियारों में लौट जाने को...
श्राद्ध पक्ष की शुरुआत 26 सितम्बर से, 16 दिन नहीं होंगे मांगलिक कार्य
राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल
प्रदेश में निकाय चुनाव में लोकतंत्र का दूसरा इम्तिहान पूरा, अब 14 को ‘गणपति बप्पा मोरया’
दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद