कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये की कटौती, घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर

जुलाई की शुरुआत में व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये की कटौती, घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर
जुलाई की शुरुआत में व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत। पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती। नई दरें लागू होने के बाद राजस्थान में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 3,141 रुपये के बजाय 2,957 रुपये में उपलब्ध।

जयपुर। जुलाई की शुरुआत में व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। नई दरें लागू होने के बाद राजस्थान में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 3,141 रुपये के बजाय 2,957 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संशोधित दरों के अनुसार कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी का सीधा लाभ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कैटरिंग व्यवसाय, मिठाई दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगा।

इन क्षेत्रों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है, ऐसे में संचालन लागत में कमी आने की उम्मीद है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर पहले की तरह 945.50 रुपये में ही मिलेगा। कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से आम परिवारों के रसोई बजट पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि इस वर्ष कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की गई थी, जिससे कारोबारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया था। जुलाई में हुई 183.50 रुपये की कटौती से व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि गैस की लागत घटने से उनके संचालन खर्च में कमी आएगी, जिसका सकारात्मक असर उनके व्यवसाय पर पड़ेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देहरादून की जगह जयपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट, खराब मौसम के चलते करना पड़ा डायवर्जन देहरादून की जगह जयपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट, खराब मौसम के चलते करना पड़ा डायवर्जन
कोलकाता से देहरादून जा रही इंडिगो की एक उड़ान बुधवार को खराब मौसम के कारण अपने निर्धारित गंतव्य पर उतर...
मणिपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी ; सात उग्रवादी गिरफ्तार, ग्रेनेड हमलों के कई मामलों का खुलासा
जयपुर से नोएडा के लिए दो सीधी उड़ानें, यात्रियों को मिलेगा नया विकल्प
औरंगाबाद में भीषण हादसा: 15 फीट गहरी नहर में गिरी स्कूल मैजिक वैन, 13 बच्चे घायल
डॉक्टर्स डे : इलाज की सबसे बड़ी ताकत है डॉक्टर-मरीज के बीच भरोसा, गूगल-एआई नहीं बन सकते इस रिश्ते का विकल्प
महिला पटवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव
वाराणसी में बड़ा एक्शन: मस्जिदों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू, सड़क चौड़ीकरण की जद में आईं छह मस्जिदें