फल और सब्जियों के भाव आसमान पर : गर्मी से आवक कमजोर होने का असर, अलग-अलग बाजारों में भारी अंतर
सब्जियां बीस से पचास रुपए प्रति किलो बिक रही
बढ़ते तापमान के कारण आवक कमजोर होने से फल और सब्जियों के दामों में भारी अंतर। जनता बाजार में सब्जियां 20 से 50 रुपये किलो तक मिल रही, श्याम नगर सोडाला में दाम 100 रुपये से अधिक। विक्रेता के अनुसार. खेत से सीधे खरीद और ग्रेडिंग के आधार पर कीमत तय की जा रही।
जयपुर। बढ़ते तापमान के कारण आवक कमजोर होने से फल और सब्जियों के भाव आसमान पर पहुंचे। खास बात हर जगह के भाव अलग-अलग जयपुर शहर में जनता बाजार में फल और सब्जियों के दाम किफायती हैं।
वहीं, दूसरी ओर श्याम नगर सोडाला स्थित फल और सब्जी बाजार में भाव चार गुना से अधिक वसूल किए जा रहे हैं। जनता बाजार में सब्जियां बीस से पचास रुपए प्रति किलो बिक रही है। वही दूसरी ओर श्याम नगर सोडाला स्थित बाजार में सौ रूपए प्रति किलो से कम कोई सब्जियां नहीं है। श्री श्याम फल सब्जी के मनीष सैनी ने बताया कि हम सीधे खेत से खरीद कर फल और सब्जियों की ग्रेडिंग कर क्वालिटी के अनुसार बेचते हैं।

Comment List