जयपुर थोक बाजार में दालों के भाव स्थिर, चना-मटर दाल में तेजी

बाजार में मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन

जयपुर थोक बाजार में दालों के भाव स्थिर, चना-मटर दाल में तेजी
जयपुर के थोक दाल बाजार में अधिकांश दालों के भाव स्थिर। कारोबारियों के अनुसार, मांग और आपूर्ति में संतुलन बना हुआ। चना दाल और मटर दाल में हल्की तेजी दर्ज। मूंग 115, उड़द 110, मसूर और अरहर 140 रुपए प्रति किलो बिक रही। बाजार में फिलहाल बड़ी तेजी या मंदी के संकेत नहीं।

जयपुर। जयपुर के थोक दाल बाजार में पिछले दिनों दालों के भाव में कोई खास उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया गया। बाजार में अधिकांश प्रमुख दालों के भाव लगभग स्थिर बने हुए हैं, जबकि चना दाल और मटर दाल में तेजी देखने को मिली है। कारोबारियों के अनुसार, फिलहाल बाजार में मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना हुआ है।

दाल मिलर सुभाष गोयल ने बताया कि वर्तमान में दालों के भाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। चना दाल और मटर दाल में हल्की तेजी के बावजूद बाजार में कारोबार सामान्य बना हुआ है। आने वाले दिनों में आवक और मांग के अनुसार भाव में बदलाव की संभावना रहेगी।

जयपुर थोक बाजार के प्रमुख भाव (रुपये प्रति किलो) :

मूंग दाल – 115 रुपये

Read More बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार

उड़द दाल – 110 रुपये

Read More मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- यह एक जीवंत और उल्लासपूर्ण त्योहार

मसूर दाल – 140 रुपये

Read More अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव, अब बोर्डिंग पास पर नहीं लगेगी इमीग्रेशन मुहर; पासपोर्ट पर स्टांपिंग रहेगी जारी

चना दाल – 90 से 85 रुपये

मटर दाल – 60 से 55 रुपये

अरहर दाल – 140 रुपये

अन्य दाल – 90 रुपये

कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में किसी बड़ी तेजी या मंदी के संकेत नहीं हैं और दालों के भाव सीमित दायरे में बने हुए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार ने झूठ बोलने के कुछ नहीं बदला, क्रोनी कैपिटलिज्म और कर्ज माफी का लगाया आरोप खड़गे का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार ने झूठ बोलने के कुछ नहीं बदला, क्रोनी कैपिटलिज्म और कर्ज माफी का लगाया आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जीडीपी वृद्धि...
दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
कांग्रेस ने GDP आंकड़ों पर उठाए सवाल, सलमान सोज ने कहा- मजबूत अर्थव्यवस्था का दावा, फिर परिवार कर्ज लेने को मजबूर क्यों?
अमेरिका के वादों को पूरा करने पर ईरान तुरंत देगा जवाब , पेजेश्कियन ने कहा- हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन
जयपुर थोक बाजार में दालों के भाव स्थिर, चना-मटर दाल में तेजी
मुंबई के लिए जयपुर से आज से 3 नई फ्लाइट, अब रोजाना 8 उड़ानें
तेलंगाना: राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर भड़की महिला कांग्रेस, भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप