4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात

बढ़ते शहरीकरण की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी

4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात
जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि परियोजना शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगी और यात्रा समय घटाएगी। बेहतर कनेक्टिविटी, प्रदूषण में कमी और सड़क यातायात का दबाव कम।

जयपुर। राजधानी जयपुर को आधुनिक, सुगम और सशक्त सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 राजधानी में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने, यात्रा समय में कमी लाने तथा आमजन को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी और बढ़ते शहरीकरण की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो विस्तार परियोजना जयपुर के समग्र शहरी विकास को नई गति प्रदान करेगी। इससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी तथा नागरिकों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जयपुर मेट्रो फेज-2 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

Read More मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, हेलमेट पहनकर आया बदमाश फरार

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा होगी बातचीत, पाकिस्तान बोला- यह एक छोटा-सा ब्रेक ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा होगी बातचीत, पाकिस्तान बोला- यह एक छोटा-सा ब्रेक
स्विट्जरलैंड में लंबी बातचीत के बाद ईरान और अमेरिका ने 30 जून से वार्ता दोबारा शुरू करने पर सहमति जताई...
जयपुर शहर कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम’, राहुल गांधी के कोटा भाषण का दिखाया वीडियो
बाजार में हरियाली ही हरियाली: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की झोली में करोड़ों का मुनाफा
पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
179 घायल पक्षियों को मिली नई उड़ान की उम्मीद : वन विभाग के उपचार केंद्र में चल रही देखभाल, कबूतर से लेकर बाज और मोर तक