पुलिस को 2 साल तक देता रहा चकमा, इनामी वाहन चोर गिरफ्तार

पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी

पुलिस को 2 साल तक देता रहा चकमा, इनामी वाहन चोर गिरफ्तार
चकमा दे रहा 5 हजार का इनामी वाहन चोर आखिरकार पकड़ा गया। मानसरोवर थाना पुलिस ने अम्बेडकर उर्फ मोडा को जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी पहचान छिपाकर परिवार के साथ रह रहा था। उसके खिलाफ राजस्थान के विभिन्न जिलों में चोरी समेत करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दीपावली पर मिले सुराग से उसे दबोचा।

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर जयपुर में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न जिलों के पुलिस थानों में चोरी सहित करीब 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि ने बताया कि मानसरोवर थाने में 2025 में मुकदमा दर्ज हुआ था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अमरचंद उर्फ अंकित को गिरफ्तार कर चोरी किया गया वाहन बरामद कर लिया था।

हालांकि, मामले में शामिल दूसरा आरोपी अम्बेडकर उर्फ मोडा मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की और उसकी सूचना देने पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित करवाया, लेकिन लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। दीपावली पर मिली अहम जानकारी पुलिस टीम ने आरोपी के मूल निवास मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के गांव गोपरा में सत्यापन करवाया। इस दौरान जानकारी सामने आई कि आरोपी जयपुर में ही अपने परिवार के साथ रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से उसकी तलाश की और उसे दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: thief

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से  मौत पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
पशुओं को पानी पिलाने तालाब पर गए युवक की डूबने से मौत हो गई। अशोक सुबह पीलिया तालाब पर पशुओं...
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप
न नौकरी, न डिग्री... सिर्फ ट्रेनिंग से मिलेंगे 20 हजार रुपए, मान सरकार का फैसला