पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट एक्सपो प्रयोगम : इंडस्ट्री के 15 प्रतिनिधियों ने किया प्रोजेक्ट्स का अवलोकन, स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली
प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर दिया
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के सीएसई विभाग ने ‘प्रयोगम-2026’ प्रोजेक्ट प्रदर्शनी आयोजित की, जिसमें बीटेक, बीसीए व एमसीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने 121 इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पेश किए। एआई, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, आईओटी जैसे क्षेत्रों में रचनात्मकता झलकी। 15 इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने मूल्यांकन किया, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. आशीष जैन रहे।
जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने शनिवार को वार्षिक तकनीकी ‘प्रोजेक्ट प्रदर्शनी ‘प्रयोगम-2026’ आयोजित किया। इसमें बीटेक, बीसीए व एमसीए प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स ने अपने 121 इनोवेटिव प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। एआई, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, आईओटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे उभरते क्षेत्रों के इन प्रोजेक्ट्स के जरिए स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली।
इनके अवलोकन के लिए 15 इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की मौजूदगी रही। एंकटेक सॉफ्टवेयर्स के संस्थापक व एमडी डॉ.आशीष जैन उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि और कुचोरिया टेकसॉफ्ट के संस्थापक अभिषेक शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। मेजबान पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी ने काबिल इंजीनियर बनने में अनुभव आधारित सीखने और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

Comment List