राजस्थान में कृषि भंडारण को बढ़ावा, अजमेर-जयपुर में 100-100 MT क्षमता के गोदाम स्वीकृत

निर्माण सामग्री की खरीद एवं कार्यों की निगरानी के लिए समितियों का गठन

राजस्थान में कृषि भंडारण को बढ़ावा, अजमेर-जयपुर में 100-100 MT क्षमता के गोदाम स्वीकृत
राज्य सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत अजमेर और जयपुर जिले की दो ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100-100 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति जारी। प्रत्येक समिति को इस कार्य के लिए 12 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान।

जयपुर। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत अजमेर और जयपुर जिले की दो ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100-100 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की है। प्रत्येक समिति को इस कार्य के लिए 12 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह स्वीकृति परियोजना अनुमोदन समिति (PAC) द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए अनुमोदित योजना के तहत जारी की गई है। स्वीकृति आदेश के अनुसार अजमेर जिले की राजोसी ग्राम सेवा सहकारी समिति तथा जयपुर जिले की लोरड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति में गोदामों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समितियां कार्यकारी एजेंसी के रूप में करेंगी।

निर्माण सामग्री की खरीद एवं कार्यों की निगरानी के लिए समितियों का गठन किया गया है तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से नियमानुसार संपन्न होगी। आदेश में निर्माण कार्य स्वीकृति जारी होने की तिथि से चार माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। राशि तीन किश्तों में जारी की जाएगी तथा कार्य पूर्ण होने के बाद उपयोगिता प्रमाण-पत्र, जियो-टैग्ड फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज विभाग को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित समिति के पास निर्माण के लिए पर्याप्त स्वामित्व वाली भूमि उपलब्ध हो।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवाना : धामी ने दिखाई जत्थे को हरी झंडी, कहा- यह यात्रा सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवाना : धामी ने दिखाई जत्थे को हरी झंडी, कहा- यह यात्रा सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक
यात्रा का पहला दल रविवार को आगे रवाना हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं...
सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर हमला, बोले- क्रेडिट लेने के चक्कर में रिफाइनरी का करवाया दो बार शिलान्यास 
ईरान-अमेरिका वार्ता अपडेट: स्विट्जरलैंड और कतर के बाद अब पाकिस्तान में होगी अहम बैठक, कूटनीतिक हलचल तेज
नीट परीक्षा के कारण एक और छात्रा का आत्महत्या करना दुखद: सचिन पायलट
वॉल स्ट्रीट से लेकर कच्चे तेल तक नजर, अगले सप्ताह बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों पर निर्भर
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क फिर विवादों में: शेरनी 'तारा' के शावक की मौत, लापरवाही और अधिकारियों के बीच गुटबाजी को लेकर उठे सवाल
चंडीगढ़ में 54 साल पुरानी बिल्डिंग गिरी : मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत, एनडीआरएफ ने चलाया राहत और बचाव अभियान