परिवहन विभाग में पदोन्नतियों के आदेश जारी, एआरटीओ और डीटीओ बने कई अधिकारी

पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान कई मामलों को डैफर

परिवहन विभाग में पदोन्नतियों के आदेश जारी, एआरटीओ और डीटीओ बने कई अधिकारी
परिवहन विभाग ने वर्ष 2025-26 और 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध एआरटीओ और डीटीओ पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी। डीपीसी समीक्षा के बाद कई अधिकारियों को प्रमोशन मिला, जबकि एसीबी जांच, लंबित प्रकरण और एसीआर उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ मामलों को फिलहाल डैफर रखा गया।

जयपुर। परिवहन विभाग में पदोन्नतियों का आदेश जारी कर दिया गया है। अपर परिवहन आयुक्त ओमप्रकाश बुनकर ने वर्ष 2025-26 और 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध एआरटीओ और डीटीओ पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की समीक्षा के बाद लंबित प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। एआरटीओ पद पर वर्ष 2023-24 की रिक्ति के विरुद्ध डीटीओ समीर जैन, वर्ष 2024-25 में राधेश्याम शर्मा तथा वर्ष 2026-27 की रिक्ति के विरुद्ध संजीव चौधरी को पदोन्नत किया गया है। वहीं निरीक्षक से डीटीओ पद पर वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के विरुद्ध राकेश भारद्वाज, अतुल शर्मा और विनोद सैनी को पदोन्नति मिली है। वर्ष 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध गजेन्द्र ओझा और पवन कुमार चुघ को भी डीटीओ बनाया गया है।

पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान कई मामलों को डैफर भी रखा गया। वर्ष 2022-23 की रिक्ति में डीटीओ विनय बंसल का एसीबी प्रकरण लंबित होने से लिफाफा बंद रखा गया। वर्ष 2023-24 में मक्खनलाल जांगिड़ और दयाशंकर गुप्ता की एसीआर उपलब्ध नहीं होने से उनके प्रकरण डैफर किए गए। वर्ष 2024-25 में महेशचंद मीणा का मामला एसीबी जांच लंबित रहने के कारण टाल दिया गया। वर्ष 2025-26 में ओम सिंह शेखावत और अवधेश चौधरी की एसीआर उपलब्ध नहीं होने से उनके प्रकरण भी डैफर रहे। इसके अलावा भगवान सिंह और विनोद कुमार तोमर के मामलों में एसीआर के अभाव तथा बगताराम चौधरी के विरुद्ध 17 सीसीए प्रकरण लंबित होने के कारण पदोन्नति पर निर्णय स्थगित रखा गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 77,654 अंक पर बंद, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 77,654 अंक पर बंद, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
विदेशी बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बावजूद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। बीएसई...
नाहरगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार 7 गिरफ्तारी वारंटी दबोचे
एसडीजी लक्ष्यों की राज्य में प्रगति की समीक्षा, मुख्य सचिव ने विभागों को राज्य संकेतकों के अनुरूप कार्य करने के दिए निर्देश
इराक: अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त हमले में 20 लोगों की मौत, 32 अन्य घायल
अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- शिक्षा विभाग में 1.5 लाख पद खाली, भाजपा का वादा जुमला साबित
राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप : सदन में बोलते समय सत्ता पक्ष डालता है व्यवधान, बोले- छात्रों के सवालों का सरकार के पास जवाब नहीं
अल्जीरिया की संसद में इतिहास रचा: पहली बार महिला बनी स्पीकर, खालिदा बौफेदेचे संभालेंगी देश का चौथा सबसे बड़ा पद