पुलिस सेवा के 622 अधिकारियों की प्रोविजनल वरिष्ठता सूची जारी, आपत्तियों के लिए 10 दिन का समय निर्धारित
प्रोविजनल वरिष्ठता सूचियां जारी कर दी
गृह विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा के कनिष्ठ वेतन श्रृंखला के 622 अधिकारियों की 1 अप्रैल 2026 की स्थिति अनुसार प्रोविजनल वरिष्ठता सूची जारी की।
जयपुर। गृह विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में कार्यरत 622 अधिकारियों की 1 अप्रैल 2026 की स्थिति दर्शाते हुए प्रोविजनल वरिष्ठता सूचियां जारी कर दी हैं। जारी आदेश के अनुसार, यदि किसी अधिकारी को वरिष्ठता सूची के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वह आदेश जारी होने की तिथि से 10 कार्य दिवस के भीतर पुलिस मुख्यालय के माध्यम से अथवा सीधे वरिष्ठ शासन उप सचिव, पुलिस को अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जारी प्रोविजनल वरिष्ठता सूचियां माननीय न्यायालयों में विचाराधीन विभिन्न प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jun 2026 19:01:50
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...

Comment List