आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल 

20 मामले पहले से आयोग में लंबित थे

आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने राजस्थान पुलिस अकादमी में जनसुनवाई में 60 मामलों की सुनवाई। 20 मामले लंबित और 40 नए। महिलाओं को न्याय सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चल रहे सप्ताहव्यापी अभियान के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित जनसुनवाई में 60 परिवादियों की शिकायतें सुनीं। इनमें 20 मामले पहले से आयोग में लंबित थे, जबकि 40 नए मामले शामिल हुए। अध्यक्ष रहाटकर ने अधिकारियों से हर मामले की प्रगति की जानकारी लेते हुए पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए कहा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू किए गए सप्ताहव्यापी अभियान के तहत देश के 25 राज्यों के करीब 500 जिलों में इस तरह की जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, महिला तस्करी, संपत्ति विवाद, मेंटेनेंस, क्रूरता, एसिड अटैक और साइबर क्राइम से जुड़े कई मामले सामने आए। इन मामलों में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप...
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट