निकाय चुनाव में भाजपा के अहंकार को जनता देगी जवाब, जूली ने कहा- दलितों और आदिवासियों के अपमान की भाजपा को चुकानी पड़ेगी कीमत

गंदगी और जलभराव को लेकर सरकार पर निशाना साधा

निकाय चुनाव में भाजपा के अहंकार को जनता देगी जवाब, जूली ने कहा- दलितों और आदिवासियों के अपमान की भाजपा को चुकानी पड़ेगी कीमत
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों और विकास के नाम पर जुमलेबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में राजस्थान की 36 कौम भाजपा के राजनीतिक अहंकार का जवाब देगी। दलित-आदिवासी अपमान, बदहाल सड़कें, गंदगी, जलभराव और महंगाई जनता की नाराजगी बढ़ा रहे हैं। जूली ने सरकार के विकास दावों को खोखला बताया।

जयपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने और विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में राजस्थान की 36 कौम की जनता भाजपा के राजनीतिक अहंकार को करारा जवाब देगी। जूली ने सोशल मीडिया पर लिखा-दलितों और आदिवासियों के अपमान की कीमत भाजपा को चुनाव में चुकानी पड़ेगी। उन्होंने प्रदेश के शहरों में बदहाल सड़कों, गड्ढों, गंदगी और जलभराव को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

जूली ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल जुमलेबाजी हुई है, जबकि कई शहरों में नागरिक टूटी सड़कों, कीचड़ और आवारा पशुओं की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास के दावों को खोखला बताया। जूली ने बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि इन परिस्थितियों से भाजपा के भीतर भी असंतोष का माहौल है।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...
पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात