शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान : प्रदेश में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, जयपुर में 6900 लीटर मूंगफली तेल सीज

तेल में मिलावट का संदेह, 6900 लीटर सीज

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान : प्रदेश में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, जयपुर में 6900 लीटर मूंगफली तेल सीज
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर कार्रवाई करते हुए 60 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 101 सैंपल लिए। जयपुर में 6900 लीटर संदिग्ध मूंगफली तेल सीज किया गया। वहीं करीब 1150 किलो/लीटर दूषित व अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। दूध, मिठाई, घी और खाद्य तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

जयपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए प्रदेश में संचालित शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने प्रदेशभर में निरीक्षण और कार्रवाई की। जयपुर में 6900 लीटर संदिग्ध मूंगफली तेल सीज किया। वहीं विभिन्न जिलों में करीब 1150 किलो/लीटर दूषित एवं अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई। आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन और अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह और संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रदेशभर में 60 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 101 सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

तेल में मिलावट का संदेह, 6900 लीटर सीज

मुख्यालय की केंद्रीय टीम ने गोविंद नगर स्थित मैसर्स श्रीश्याम वेजिटेबल का औचक निरीक्षण किया। टीम ने यहां कुंदन पोस्टमैन ब्रांड के रिफाइंड और फिल्टर मूंगफली तेल के नमूने लिए। इस पर 6900 लीटर तेल सीज किया। नमूनों को जांच के लिए राज्य केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा है।

प्रदेशभर में इन जिलों में की कार्रवाई

Read More बूढ़ी तीज की शाही सवारी राजसी वैभव के बीच नगर भ्रमण पर निकली, 175 लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां

  • उदयपुर में 600 लीटर संदिग्ध और दूषित दूध नष्ट कराया।
  • जयपुर द्वितीय, सिरोही, सीकर, करौली, पाली, अजमेर, हनुमानगढ़ और अलवर में कुल 265 किलो दूषित एवं बासी मिठाइयां नष्ट की।
  • पाली, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा और अजमेर में कुल 148 किलो सामग्री नष्ट कराई।
  • बीकानेर में 65 किलो संदिग्ध घी और खाद्य तेल नष्ट किया।
  • अजमेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और जोधपुर में कुल 72 किलो सामग्री नष्ट की।
Tags: campaign

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की मौत: बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा, चार अवैध क्लीनिक सील इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की मौत: बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा, चार अवैध क्लीनिक सील
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से तीन वर्षीय मासूम की मौत के बाद प्रशासन सख्त...
भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर, कंटेनर में घुसे चालक की दर्दनाक मौत
अदिति भटनागर बनीं मिस ग्लोब इंडिया, मैना चौधरी को मिला मिस प्लैनेट इंडिया का ताज
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: आकाशीय बिजली से बैगा दंपती की मौत, नदी के तेज बहाव में युवक बहा; तलाश जारी
राजस्थान में सड़क हादसों की तीन बड़ी घटनाओं में 88 लोगों की मौत, जयपुर हादसे में भी नशे में ड्राइविंग प्रमुख कारण
दस नगर निगमों में पर्यवेक्षक नियुक्त, निकाय चुनाव में भाजपा 4 स्तर पर जांच करने के बाद ही देगी टिकट
शेयर बाजार पर बढ़ा वैश्विक दबाव, कच्चे तेल की कीमत और पश्चिम एशिया संघर्ष से अगले सप्ताह निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी