क्वीन ऑफ  इंडिया सीजन : तीसरे ऑडिशन राउंड में मॉडल्स ने दिखाई प्रतिभा, रैम्प पर बिखेरी खूबसूरती 

पेजेंट का यह चौथा सीजन है

क्वीन ऑफ  इंडिया सीजन : तीसरे ऑडिशन राउंड में मॉडल्स ने दिखाई प्रतिभा, रैम्प पर बिखेरी खूबसूरती 

आयोजक युवराज सिंह और मोनू वर्मा ने बताया कि पेजेंट का यह चौथा सीजन है और इससे पहले मुंबई व इंदौर में ऑडिशन आयोजित किए जा चुके हैं। 

जयपुर। ब्यूटी पेजेंट क्वीन ऑफ  इंडिया सीजन-4 के तीसरे आॅडिशन शनिवार को अजमेर रोड स्थित एक क्लब में हुआ। इस आॅडिशन में जयपुर सहित कोटा, अजमेर, बीकानेर, सीकर, जोधपुर व अन्य शहरों की सैकड़ों महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मिस और मिसेज कैटेगरी की मॉडल्स ने रैम्प वॉक के साथ अपनी कला और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर चयन के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। आयोजक युवराज सिंह और मोनू वर्मा ने बताया कि पेजेंट का यह चौथा सीजन है और इससे पहले मुंबई व इंदौर में ऑडिशन आयोजित किए जा चुके हैं। 

इस राउंड में मॉडल्स ने ब्लैक वन-पीस ड्रेस कोड में रैंप वॉक किया तथा सिंगिंग, डांसिंग और अन्य एक्टिविटी से जजों को प्रभावित किया। ऑडिशन के बाद प्रतिभागियों के लिए पीआई राउंड, क्रिसमिस सेलिब्रेशन, सैश व क्राउन सेरेमनी, लुक लॉन्च, पोर्टफोलियो शूट, सेमी फिनाले और टैलेंट राउंड आयोजित किए जाएंगे। दिसंबर में जयपुर में इसका ग्रैंड फिनाले होगा।

Tags: audition

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान