जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान

सूरजपुरा के नजदीक बीसलपुर लाइन के एयरवॉल में लीकेज 

जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना पेयजल सप्लाई बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में सुबह की सप्लाई नहीं होने से लोगों को पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना पेयजल सप्लाई बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में सुबह की सप्लाई नहीं होने से लोगों को पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। पेयजल सप्लाई बाधित होने का कारण बीसलपुर पाइपलाइन में लीकेज बताया गया है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुरा के नजदीक बीसलपुर लाइन के एयरवॉल में लीकेज सामने आया। इससे सुबह की सप्लाई पूरी तरह बाधित रही। जलदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार लीकेज की सूचना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे मिली थी। इसके बाद टीमों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू किया। एडिशनल चीफ अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि एयरवॉल के लीकेज को ठीक कर लिया गया है। ऐसे में शुक्रवार शाम की पेयजल सप्लाई नियमित रूप से किए जाने की संभावना है।

हालांकि, सुबह बिना सूचना सप्लाई बंद रहने से शहरवासियों को काफी परेशानी हुई। गौरतलब है कि बीसलपुर लाइन में बार-बार लीकेज की घटनाओं के कारण जयपुर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि सप्लाई बाधित होने की सूचना पहले से दी जानी चाहिए, ताकि पानी का इंतजाम किया जा सके।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना पेयजल सप्लाई बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना...
विकसित राजस्थान और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री
राहुल गांधी की हिम्मत कैसे हुई? तेलंगाना के मुद्दों पर केटीआर ने कांग्रेस को घेरा
शुरुआती कारोबार में रुपये की 7 पैसे की बढ़त, डॉलर के मुकाबले 94.05 के स्तर पर खुला
कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग का रास्ता साफ, सरकार ने लागू किए नए नियम 
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव  
अब गोवा जाना होगा और भी आसान! PM Modi आज करेंगे भारत की सबसे लंबी अवधि वाली "वंदे भारत ट्रेन" का उद्घाटन, जानें क्या होगा रूट?