भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
अमृतसर-बीकानेर ट्रेन रद्द
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार सोलापुर-अजमेर रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया दौंड-मनमाड- जलगांव-पालधी- सूरत होकर, जोधपुर-हडपसर रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन होकर, जोधपुर-केएसआर बेंगलुरू रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-जलगांव- मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन-पुणे होकर संचालित।
जयपुर। मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खल के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार सोलापुर-अजमेर रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया दौंड-मनमाड- जलगांव-पालधी- सूरत होकर, जोधपुर-हडपसर रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन होकर, जोधपुर-केएसआर बेंगलुरू रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-जलगांव- मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन-पुणे होकर संचालित होगी।
इसी प्रकार अमृतसर-बीकानेर रेलसेवा 10 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं श्रीगंगानगर- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय रात 11 बजे के स्थान पर 2 घंटे की देरी से रात 1 बजे प्रस्थान करेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Aug 2026 14:35:03
केंद्र सरकार ने राजस्थान में एनएच-954 के साधुवाली-बनवाला और एनएच-54 के बनवाला-हनुमानगढ़ सेक्शन को पेव्ड शोल्डर्स सहित फोरलेन करने की...

Comment List