श्रीगंगानगर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जगहों पर बारिश : जयपुर में दिनभर साफ रहा मौसम, पारा चढ़ा

फलोदी सबसे गर्म 

श्रीगंगानगर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जगहों पर बारिश : जयपुर में दिनभर साफ रहा मौसम, पारा चढ़ा
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में मौसम बदला। श्रीगंगानगर में तेज आंधी और बूंदाबांदी से दिन में अंधेरा छा गया, चूरू, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़ और अलवर में धूलभरी आंधी व बारिश। लोगों को गर्मी से राहत। फलोदी 42.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म।

जयपुर। राजस्थान में सोमवार को भी मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दिया। श्रीगंगानगर में बादल छाए और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली और दिन में अंधेरा छा गया। इस दौरान बूंदाबांदी भी हुई।

चूरू में रेत का बवंडर :

चूरू के सरदारशहर में रेत का बवंडर आया। सीकर में भी धूल का गुबार छा गया। कोटपूतली-बहरोड़ में पहले बवंडर आया और फिर बारिश हुई। अलवर में शाम को आंधी चली। मौसम के इस बदलाव से पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी जिलों में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

फलोदी सबसे गर्म :

Read More घुँघरुओं की गूंज में संवर रहा भविष्य : जयपुर में 51 बच्चे सीख रहे शुद्ध कथक, संस्कृति से भी हो रहा जुड़ाव

प्रदेश में अधिकतम तापमान फलोदी में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।जयपुर में हालांकि दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। तापमान में उछाल से गर्मी का असर फिर से बढ़ गया है। जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

Read More पत्नी और उसके प्रेमी ने रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सॉफ्टवेयर तक अवैध पहुंच के मामले में TCS की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है। प्रांतीय...
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़
आज का भविष्यफल