बारिश ने बदला जयपुर का रंग: पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का उत्साह, कैमरों में कैद कर रहे गुलाबी शहर की खूबसूरती
मानसून में निखरी गुलाबी नगरी की सुंदरता
जयपुर में हालिया मानसूनी बारिश के बाद आमेर महल, नाहरगढ़ दुर्ग और हवामहल जैसे ऐतिहासिक स्मारकों की चमक दोगुनी हो गई है। सुहावने मौसम और अरावली की हरियाली का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। किले से शहर का विहंगम दृश्य पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है।
जयपुर। जयपुर में बारिश के मौसम ने शहर के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को और निखार दिया है। आमेर महल, नाहरगढ़ दुर्ग, हवामहल और जंतर-मंतर सहित प्रमुख स्मारकों पर इन दिनों पर्यटकों की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिल रही है। बारिश के बीच सैलानी ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण करने के साथ मौसम का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कई पर्यटक जहां बारिश में भीगते हुए स्मारकों की खूबसूरती निहारते नजर आए, वहीं कुछ पर्यटक छाते और रेनकोट के सहारे बारिश से बचाव करते हुए भ्रमण करते दिखाई दिए।
नाहरगढ़ दुर्ग पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां से बारिश के बाद धुले-निखरे जयपुर शहर का मनोरम दृश्य पर्यटक अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। बादलों, हरियाली और गुलाबी शहर का यह खूबसूरत नजारा पर्यटकों के लिए यादगार बन रहा है।
Tags: Jaipur Monsoon Tourism News Amer Fort Rainy Weather Nahargarh Fort Scenic Views Pink City Heritage Sightseeing Hawa Mahal Monsoon Visitor Crowd Rajasthan Tourism Rainy Season Aravalli Hills Monsoon Greenery Jaipur Heritage Monuments Update Pink City Weather Tourist Rush Jaipur City Sightseeing Tour
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Aug 2026 17:31:42
पवित्र एकादशी पर्व के अवसर पर गुलाबी नगरी जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देव जी और मोती डूंगरी गणेश मंदिर में...

Comment List