कल से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद : अब बारिश के बाद बढ़ेगी सर्दी, पिलानी में पारा 39.7 डिग्री

जयपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज

कल से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद : अब बारिश के बाद बढ़ेगी सर्दी, पिलानी में पारा 39.7 डिग्री
राजस्थान में अक्टूबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी गर्मी का असर तेज। मौसम विभाग के अनुसार, 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में तेज हवाओं के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। 13-14 अक्टूबर को भी बारिश के आसार।

जयपुर। प्रदेश में अक्टूबर के पहला सप्ताह बीत जाने के बाद भी गर्मी का असर तेज बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव होने और बारिश के आसार जताए हैं। बारिश के बाद ही अब प्रदेश में तापमान गिरने और सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है।

इसके प्रभाव से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं व आसपास के जिलों में 10-11 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बीच प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी में 39.7 डिग्री दर्ज किया। जयपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव   इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल दर्ज। चांदी 3,400...
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला : विद्याधर नगर में हड़पे 6 लाख रुपए, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत
जीएसटी सुधारों से निवेश को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री- स्वस्थ परिवार और सुगम कारोबार से समृद्ध राजस्थान का लक्ष्य
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, पुलिस ने लिखी DMRC को चिट्ठी
कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत : पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, जानें पूरा मामला
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे सुधरा, आरबीआई की सक्रियता और वैश्विक नरमी से मिली मजबूती
उत्तर पश्चिम रेलवे :  यात्री आय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 6 माह में 9.97 करोड़ यात्रियों ने किया सफर