राजस्थान 12वीं टॉपर नव्या मीणा : खेत और बकरियां चराने के साथ की पढ़ाई, पढ़ें संघर्ष से सफलता तक की कहानी

परिवार की जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई

राजस्थान 12वीं टॉपर नव्या मीणा : खेत और बकरियां चराने के साथ की पढ़ाई, पढ़ें संघर्ष से सफलता तक की कहानी

12वीं परिणाम 2026 में लूणियावास की नव्या मीणा ने 99.60% अंक हासिल कर टॉप किया। किसान परिवार से आने वाली नव्या रोज 6 किमी पैदल स्कूल जाती थी। आर्थिक तंगी, घर-खेत के काम और जिम्मेदारियों के बीच उसने मेहनत जारी रखी। नव्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

जयपुर। राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। लूणियावास की नव्या मीणा ने  99.60% अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। नव्या एक साधारण किसान परिवार से आती है, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में 99.60% अंक हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है। नव्या हर दिन 6 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती थी। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद उसने पढ़ाई के प्रति अपना जुनून कभी कम नहीं होने दिया।

परिवार की जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई
नव्या के पिता पानी की कमी के कारण खेती छोड़ गुजरात में मजदूरी करते हैं। छह भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर नव्या घर के काम, खेत और बकरियां चराने के साथ पढ़ाई भी करती रही। उसकी मेहनत और लगन ने आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।

शिक्षकों और परिवार को दिया श्रेय
नव्या अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और सरकारी स्कूल के शिक्षकों को देती है। घर में पढ़ाई का माहौल और बहन के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा ने उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

Read More वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव

Tags: farming

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नई पुरानी सभी गाड़ियाँ के लिए ए20 पेट्रोल अनुकूल, बस पेट्रोल टैंक में पानी न पहुंचने दें नई पुरानी सभी गाड़ियाँ के लिए ए20 पेट्रोल अनुकूल, बस पेट्रोल टैंक में पानी न पहुंचने दें
आज से पूरे भारत में ई-20 पेट्रोल (20% इथेनॉल + 80% पेट्रोल) मिलेगा।
दिल्ली में महिलाएं बेफिक्र होकर करें सफर : हर बस में काम करेगा पिंक कार्ड, रेखा गुप्ता ने अफवाहों और दावों को किया खारिज
PHED कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से छूट, पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला
''विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक'' का विरोध : विपक्ष का संसद में प्रदर्शन, गैर सरकार संगठन-संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप; सरकार से वापस लेने की मांग
ईरान इजरायल युद्ध के बीच अर्जेंटीना का बड़ा फैसला: ईरान के आईआरजीसी को घोषित किया आतंकवादी संगठन, अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत 
घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग और कालाबाजारी : तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई, 118 सिलेंडर और उपकरण जब्त
कश्मीर में गांदरबल में मुठभेड़ : एक आतंकवादी ढेर, जवानों ने घेराबंदी कर दिया कार्रवाई को अंजाम; रुक-रुक कर होती रही गोलीबारी