राजस्थान को रेलवे के लिए ऐतिहासिक सौगात, केंद्र से 10,228 करोड़ का बजट मंजूर

राज्य के 85 रेलवे स्टेशनों का नव निर्माण और पुनर्विकास

राजस्थान को रेलवे के लिए ऐतिहासिक सौगात, केंद्र से 10,228 करोड़ का बजट मंजूर

केंद्र सरकार ने राजस्थान को रेलवे विकास के लिए बड़ी सौगात दी। राज्य को वर्ष 2024-25 के लिए 10,228 करोड़ रुपये का रेलवे बजट आवंटित किया गया है, जो कांग्रेस शासनकाल की तुलना में लगभग 15 गुना अधिक।

जयपुर। केंद्र सरकार ने राजस्थान को रेलवे विकास के लिए बड़ी सौगात दी है। राज्य को वर्ष 2024-25 के लिए 10,228 करोड़ रुपये का रेलवे बजट आवंटित किया गया है, जो कांग्रेस शासनकाल की तुलना में लगभग 15 गुना अधिक है। यह जानकारी सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। रेल मंत्री ने बताया कि राजस्थान में इस समय करीब 56 हजार करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। इनमें नई रेलवे लाइनों का निर्माण, दोहरीकरण, गेज परिवर्तन और स्टेशनों का आधुनिकीकरण शामिल है। राज्य के 85 रेलवे स्टेशनों का नव निर्माण और पुनर्विकास किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है, जिससे ट्रेनों की गति बढ़ेगी और पर्यावरण को भी लाभ होगा। पिछले कुछ वर्षों में राज्य को कई महत्वपूर्ण नई ट्रेन सेवाएं मिली हैं। जोधपुर और बीकानेर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है, जो राजस्थान के लिए गर्व की बात है। रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान के रेलवे ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग