राजस्थान विधानसभा : उद्यमियों को सुविधाओं के मुद्दे पर विपक्ष ने मंत्री को घेरा, मंत्री ने सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा 

सहायता के लिए 30 करोड़ की बजट घोषणा की गई थी

राजस्थान विधानसभा : उद्यमियों को सुविधाओं के मुद्दे पर विपक्ष ने मंत्री को घेरा, मंत्री ने सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा 

प्रश्नकाल में विधायक अनिता भदेल ने उद्यमियों के लिए व्यापार सहायता पर सवाल उठाया। राज्यवर्धन ने 30 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की। बताया कि 358 में से 261 आवेदन मंजूर, 17 निरस्त हुए। 3 लाख की सीमा हटाने और अधिक लाभ देने पर विचार होगा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में विधायक अनिता भदेल ने उद्यमियों को व्यापार हेतु सहायता से जुड़ा प्रश्न उठा। इस मुद्दे पर विपक्ष ने मंत्री को कई सवालों के माध्यम से भी घेरा।

विधायक अनिता भदेल के प्रश्न का मंत्री राज्यवर्धन ने जवाब देते हुए कहा कि सहायता के लिए 30 करोड़ की बजट घोषणा की गई थी। भदेल ने पूछा कि अब तक कितनी फर्म ने आवेदन किया। मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि एमएसएमई पॉलिसी में 358 आवेदन आए 261 को सेंक्शन कर दी, 17 आवेदन निरस्त किए गए है। अनिता भदेल ने कहा कि अधिकतम 3 लाख की सीमा हटानी चाहिए, मापदंड शिथिल होने चाहिए। मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि आपके सुझाव को ध्यान में रखेंगे। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिले। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूछा कि 30 करोड़ में से कितने 31 मार्च तक खर्च करेंगे। झालावाड़ में तीन लाख से ज्यादा दिए उन पर मेहरबानी क्यों की। मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि यह नीति अभी शुरू हुई है, धीरे धीरे पैसे बढ़ायेंगे। तीन पॉलिसी है उनके से एक में ही तीन लाख की लिमिट है, जितने आवेदन आएंगे उनको ही तो पैसे देंगे, हो सकता है कि आपके शानदार सवाल के बाद ज्यादा आवेदन आए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आज आप दोनों प्रश्न में फंस रहे हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला
बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था।
राजस्थान पुलिस दिवस पर भव्य समारोह, उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
दुनिया के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करेंगे भारत और ऑस्ट्रिया : रक्षा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को सुदृढ करेंगे दोनों देश, मोदी ने कहा- आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारी साझी प्रतिबद्धता
अवैध वीज़ा रैकेट का पर्दाफाश : 4 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
विश्व विरासत दिवस पर जयपुर में नाहरगढ़ हेरिटेज वॉक एंड रन : आमेर-नाहरगढ़ की धरोहरों के बीच हेरिटेज टू हेरिटेज थीम पर विशेष वॉक, इतिहास के बीच दौड़ेगा शहर
जयपुर-खड़की सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, कई प्रमुख शहरों में ठहराव के साथ संचालन तय
एवीवीएनएल में 3.5 कोर एल.टी. केबल पर पूर्ण प्रतिबंध, 4-कोर केबल को बढ़ावा