राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल

RBSE 10वीं का परिणाम: दीपिका ने 99.5% अंकों के साथ गाड़ा सफलता का झंडा

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजों में बारां की दीपिका ने 99.5% अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पीडब्ल्यू (Physics Wallah) के 'उड़ान 2.0' बैच से पढ़ने वाली दीपिका ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान में 100/100 अंक प्राप्त किए। संस्थापक अलख पांडेय ने इस उपलब्धि को निरंतर अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है।

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। बारां के डीसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू)  के RBSE Wallah की छात्रा, दीपिका ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस परिणाम पर खुशी जताते हुए अलख पांडेय, टीचर और फाउंडर, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने कहा,“यह परिणाम सिर्फ अंकों का नहीं, बल्कि निरंतरता और अनुशासन का परिणाम है। दीपिका जैसे छात्र हमें यह याद दिलाते हैं कि रोज़ाना की ईमानदार मेहनत असाधारण नतीजे देती है। हमें खुशी है कि हम उनकी इस यात्रा का हिस्सा रहे। सभी छात्रों के लिए मेरा संदेश है — लगातार प्रयास करते रहें, अपने ऊपर भरोसा रखें, परिणाम खुद सामने आएंगे।”

दीपिका ने अपनी सफलता को आश्चर्यजनक और संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा,“मुझे सच में टॉप करने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन मैंने पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी और अपने कॉन्सेप्ट्स मजबूत करने पर ध्यान दिया। पीडब्ल्यू के RBSE Wallah के लेक्चर्स और प्रैक्टिस मटेरियल ने मेरी तैयारी को काफी मजबूत किया। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों की आभारी हूं, जिनका मुझे हमेशा साथ मिला।” दीपिका ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हिंदी में 100, अंग्रेजी में 100, विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 100, गणित में 100 और संस्कृत में 98 अंक प्राप्त किए, जो उनकी मजबूत शैक्षणिक पकड़ को दर्शाता है। उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के RBSE Wallah के उड़ान 2.0 बैच से की।

इस वर्ष कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,65,304 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,47,950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।  लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और उच्च पास प्रतिशत दर्ज किया, जो उनकी लगातार मजबूत शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है। दीपिका की सफलता यह दिखाती है कि अनुशासित तैयारी और पीडब्ल्यू के RBSE Wallah जैसे सुलभ शिक्षा प्लेटफॉर्म का मार्गदर्शन, मिलकर छात्रों को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करता है।

 

Read More नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता वापस लेने वाला आदेश स्थगित: हाईकोर्ट ने कहा-स्कूल दस दिन में पांच लाख रुपए सीबीएसई में जमा कराए

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजों में बारां की दीपिका ने 99.5% अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया...
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- राइजिंग राजस्थान बना जॉक ऑफ राजस्थान
हरदीप सिंह पु​री ने की केंद्र सरकार की तारीफ: देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यक्त किया आभार, वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का निर्णय
नेपाल में नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का ये होगा संभावित मंत्रिमंडल: सुधन गुरूंग को मिला गृह मंत्रालय तो वाग्ले को वित्त मंत्रालय, जानें किसको कौन सा मिला पद?
महिला यात्री की खोई हुई चैन ढूंढ कर लौटाई, यात्री ने RPF अधिकारियों का जताया आभार
तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका 
आर्थिक संकट में तेजी से बिक रही गरीबों की जमीनें