Rajasthan Budget 2026 : वित्त मंत्री का राजधानी पर विशेष फोकस, पुल, अंडरपास और आरओबी का होगा निर्माण

तीसरे बजट में राजधानी जयपुर के लिए घोषणाओं का पिटारा

Rajasthan Budget 2026 : वित्त मंत्री का राजधानी पर विशेष फोकस, पुल, अंडरपास और आरओबी का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने अपने तीसरे बजट में प्रदेश की  जनता के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। करीब 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने अपने तीसरे बजट में प्रदेश की जनता के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। करीब 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। दस स्तम्भों में बांट कर पेश किए गए करीब दो घंटे 54 मिनट के इस बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई अहम घोषणाएं की और दावा किया कि हमारी सरकार के विजन से राजस्थान बहुत तेजी से प्रगति करेगा। हमारी सरकार की दूरगामी सोच के साथ बनी नीतियां इस मरू प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदलेगी। वित्त मंत्री का राजधानी जयपुर पर विशेष फोकस। शहर के सौन्दर्याकरण और विकास को नई पहचान देने के लिए वित्त मंत्री ने कई अहम घोषणाएं की।

जयपुर में पुल, अंडरपास और आरओबी का होगा निर्माण

इन कार्यों में जयपुर में अरण्य भवन से आरओबी जगतपुरा तक एलीवेटेड रोड का निर्माण (4.40 किमी.) 560 करोड़, हल्दी घाटी से डिग्गी मालपुरा रोड के बीच आरयूबी का निर्माण (सांगानेर)-जयपुर 10 करोड़, न्यू सांगानेर रोड तथा मुहाना मंडी रोड के बीच मास्टर ड्रेनेज का कार्य-जयपुर 100 करोड़, कालवाड़ रोड में मास्टर ड्रेनेज का कार्य-जयपुर 100 करोड़, बेनाड़ रोड, कालवाड़ रोड, खातीपुरा रोड व मानसरोवर आदि क्षेत्रों में सेक्टर सड़क के विकास कार्य-जयपुर 125 करोड़, बेनाड़ रोड, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, इण्ड्ट्रिरयल एरिया से निवारू रोड व आसपास के क्षेत्रा के लिए ड्रेनेज संबंधी कार्य-जयपुर 58 करोड़, हरमाड़ा व बढ़ारना के वार्ड 4 एवं 5 की विभिन्न कॉलोनियों में विश्वकर्मा, आकेड़ा डूंगर आदि में स्थित विभिन्न औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों में निवासरत श्रमिकों व निवासियों को सीवरेज सुविधा के लिए एफएसटीपी का कार्य-जयपुर 15 करोड़, प्रतापनगर-जयपुर में 128 फ्लेट की योजना (चिनाब अपार्टमेंट) 32 करोड़, यातायात सुरक्षा कार्य मिडियन, रेलिंग, जंक्शन, इंप्रूवमेंट जयपुर 30 करोड़, पुरानी चुंगी जंक्शन, अजमेर रोड-जयपुर पर अंडरपास का निर्माण 20 करोड़, एचटी लाइनों को भूमिगत करने का कार्य-जयपुर 60 करोड़, थर्ड, चतुर्थ, पंचम श्रेणी नगरों के लिए नया मास्टर प्लान तैयार कर जीआईएस प्लेटफार्म पर अद्यतन करना 11 करोड़ 15 लाख, चौपासनी स्कीम, जोधपुर में 288 फ्लेट्स की योजना (उद्यान अपार्टमेंट) 210 करोड़, लूणी पंचायत समिति से राजाराम शिक्षण संस्थान तक फूट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य-जोधपुर 5 करोड़, मेहरानगढ़ फोर्ट के लिए राव जोधा मार्ग (घोड़ा घाटी रोड) के विकास, सौन्दर्यीकरण एवं लाईिटंग के कार्य-जोधपुर 10 करोड़, जोधपुर शहर में भाटी चौराहा, जलजोग चौराहा व अन्य स्थानों पर अंडरपास का निर्माण कार्य-जोधपुर 50 करोड़, कोटडी ग्रेड सेपरेटर से बड़ तिराहे तक फ्लाईओवर का निर्माण-कोटा 38 करोड, झालावाड़ रोड पर लॉयन्स क्लब के पास अण्डरपास का निर्माण-कोटा 20 करोड़, विश्व प्रिय शास्त्री पार्क-भरतपुर में विभिन्न विकास कार्य 10 करोड़, भरतपुर शहर में आवासीय/एजुकेशन हब, आईटी हब के लिए योजनाओं की डीपीआर का कार्य-भरतपुर एक करोड़, जोड़बीड़ योजना एवं बीछवाल योजना में पेयजल व्यवस्था का कार्य-बीकानेर 30 करोड, प्रतापनगर-बलीचा 4-लेन सड़क के मध्य स्टेट हाईवे 32 की क्रॉसिंग पर स्थित 2-लेन अंडरब्रिज एवं आयड़ नदी पर स्थित मौजूदा 2-लेन ब्रिज को 4-लेन के विस्तारीकरण का कार्य-उदयपुर 41 करोड़, फतहसागर झील परिधि में स्थित रानी रोड की रेट्रोफिटिंग कार्य की डीपीआर उदयपुर 25 लाख, नगर विकास न्यास, सीकर के लिए नवीन कार्यालय भवन निर्माण का कार्य-सीकर 10 करोड़, गायत्री आश्रम से रामधाम तक एलीवेटेड रोड भीलवाड़ा 250 करोड़, साबुन मार्ग के पास आरयूबी निर्माण भीलवाड़ा 10 करोड़, कोठारी नदी के किनारे रिवर फ्रंट तथा गांधी सागर तालाब का सौन्दर्यीकरण भीलवाड़ा 27 करोड़, बेड़च नदी पर भोईखेड़ा से बीसीडब्ल्यू चंदेरिया पर कॉज-वे का निर्माण कार्य चित्तौड़गढ़ 5 करोड़ तथा पन्नाधाय सेतु से महाराणा प्रताप सेतु के मध्य  गम्भीरी रिवर फ्रंट का विकास कार्य-चित्तौड़गढ़ 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका : अदालत ने ठुकराई ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी, असम सीएम की पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका : अदालत ने ठुकराई ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी, असम सीएम की पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी ठुकरा दी है। असम के मुख्यमंत्री...
संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रहा देईखेड़ा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक चिकित्सक के भरोसे अस्पताल
‘विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया’ ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर : लॉन्च हुआ समर सिग्नेचर और कूल एयर कैंपेन, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास
कर्नाटक में बस की कार से टक्कर : कार जलकर खाक, हादसे में 6 लोगों की मौत
कछुआ चाल से चल रहा सीवरेज के प्रोपर्टी कनेक्शन का काम, जानें पूरा मामला
जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य