अल्बर्ट हॉल पर भव्य सांस्कृतिक संध्या: मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया राजस्थान दिवस

राजस्थान दिवस: अल्बर्ट हॉल पर बिखरे लोक संस्कृति के रंग

अल्बर्ट हॉल पर भव्य सांस्कृतिक संध्या: मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया राजस्थान दिवस

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर राजस्थान दिवस का भव्य आयोजन हुआ। पद्मश्री अनवर खां और तगाराम भील की सुरीली प्रस्तुतियों के साथ 100 से अधिक लोक कलाकारों ने समां बांध दिया। दो घंटे तक चली इस सांस्कृतिक संध्या का समापन शानदार आतिशबाजी और जोश के साथ हुआ।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में गुरुवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का अल्बर्ट हॉल पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाए गए राजस्थान दिवस में पद्मश्री अनवर खां मांगणियार एवं दल और पद्मश्री तगाराम भील एवं दल की ओर से सुरीली प्रस्तुतियां दी गई। वहीं 100 से अधिक लोक कलाकारों एवं कथक नृत्यांगनाओं ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों दी।  

भव्य आतिशबाजी ने भरा जोश

अल्बर्ट हॉल पर 2 घंटे से अधिक समय तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का समापन रंग-बिरंगी आतिशबाजी से हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, गणमान्य सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

वानुआतू द्वीप समूह में 6.1 तीव्रता का भूकंप: कोई हताहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट वानुआतू द्वीप समूह में 6.1 तीव्रता का भूकंप: कोई हताहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रशांत महासागर के वानुअतु द्वीप समूह में शुक्रवार सुबह 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान...
राजस्थान से आए पत्रकारों ने लखनऊ मेट्रो का किया अवलोकन: संचालन प्रणाली को करीब से समझा, काकोरी में चिकनकारी हस्तशिल्प कला का अवलोकन किया
गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों की बढ़ी मुश्किलें: जमानत याचिका खारिज, 23 मार्च होगी अगली सुनवाई
उत्तर प्रदेश बना ‘मेट्रो प्रदेश’: लखनऊ-कानपुर-आगरा में तेज़ विकास, विश्वस्तरीय और हरित परिवहन की ओर बड़ा कदम
भू्रण लिंग जांच में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ : गर्भ में लिंग जांच के लेते थे 80 हजार; फ्लैट से पोर्टेबल मशीन भी जब्त, डॉ राजावत सहित  एक महिला, एक पुरुष गिरफ्तार
कम पड़ गए 800 अरब! ईरान युद्ध में लागत बढ़ने से पेंटागन ने की 200 अरब डॉलर की मांग, अमेरिकी संसद में छिड़ा सियासी घमासान 
जयपुर डिस्कॉम टेंडर घोटाला: पूर्व एमडी व इंजीनियर पर केस, जांच में करोड़ों की गड़बड़ी उजागर, पुलिस जांच शुरू