3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान

फिल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में राजस्थानी भाषा, संस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा।

जयपुर। राजस्थान की भाषा, संस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), जयपुर में किया जाएगा। आयोजन में प्रदेशभर के कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जयपुर। राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), जयपुर में होगा। इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह डाबला ने की। आयोजन स्टार फिल्म्स इन्फोटेनमेंट की ओर से कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से किया जाएगा।

कार्निवाल के संस्थापक गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य राजस्थानी भाषा, संस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान देना है। इसके साथ ही फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, तकनीशियनों, लेखकों और अन्य वरिष्ठ हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्निवाल में प्राप्त फिल्मों का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल करेगा। चयनित फिल्मों और कलाकारों को 25 विभिन्न श्रेणियों में राजस्थान फिल्म कार्निवाल अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम निदेशक नीरज खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राजस्थान की कला, संस्कृति तथा पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी। आयोजन में फिल्म पुरस्कार समारोह के साथ राजस्थानी लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप