अमेरिका में राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का शुभारंभ, प्रवासी राजस्थानी समुदाय को मिला नया मंच

सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को नई दिशा

अमेरिका में राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का शुभारंभ, प्रवासी राजस्थानी समुदाय को मिला नया मंच
न्यूयॉर्क में राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर का उद्घाटन मैनहटन के होटल उत्सव में, प्रवासी राजस्थानियों ने भाग लिया। उद्देश्य प्रवासी समुदाय को मातृभूमि से जोड़ना। कार्यक्रम में शशांक मणि त्रिपाठी और नवनीत राजपुरोहित मौजूद।

जयपुर। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में राजस्थान सरकार के राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर का उद्घाटन समारोह हुआ। मैनहटन स्थित होटल उत्सव में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अमेरिका में निवासरत राजस्थानी प्रवासी परिवारों ने भाग लिया। समारोह का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ना तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के देवरिया से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी तथा राजस्थान फाउंडेशन के प्रवासी समन्वयक नवनीत राजपुरोहित उपस्थित रहे। न्यूयॉर्क चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा वोरिया ने कहा कि अमेरिका में बड़ी संख्या में राजस्थानी उद्योगपति, व्यवसायी और आईटी प्रोफेशनल्स कार्यरत हैं। राजस्थान फाउंडेशन आयुक्त मनीषा अरोड़ा के मार्गदर्शन में सभी प्रवासी परिवारों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जाएगा। नवगठित कार्यकारिणी में उद्योगपति हरिदास कोटावाला, कैलाश रावत, कैलाश झालानी, विश्व प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन शर्मा, यूरोलॉजिस्ट डॉ. सशी शाह तथा नाविक ग्रुप के संस्थापक नवीन शाह सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल हैं। यह टीम राजस्थान और प्रवासी समुदाय के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करेगी। कार्यक्रम में भारत सरकार के अमेरिका स्थित डिप्टी काउंसल जनरल विशाल हर्ष तथा काउंसल जनरल (व्यापार) राजलक्ष्मी कदम की भी विशेष उपस्थिति रही। अपने संबोधन में नवनीत राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद
जयपुर के शहीद स्मारक पर पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच...
गाज़ा शांति रोडमैप योजना : हमास ने फ़िलिस्तीनी गुटों का जवाब संयुक्त राष्ट्र को सौंपा, ट्रंप योजना पर दिया सकारात्मक जवाब
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल: 'जन कल्याण शिविर' की शुरूआत, इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च किया 'स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान', वाहन रखरखाव होगा आसान और किफायती
रंगों में सजी नन्ही कल्पनाएं: जवाहर कला केंद्र की कला प्रदर्शनी का हुआ भावपूर्ण समापन
पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति