राजस्थान गैस हरित ऊर्जा में बनेगी प्रमुख भागीदार: सीएनजी-पीएनजी के साथ एलएनजी, ईवी और सीबीजी नेटवर्क की दिशा में कदम, नीमराणा में एलएनजी प्लांट निर्माणाधीन

हरित ऊर्जा में विस्तार की ओर राजस्थान स्टेट गैस

राजस्थान गैस हरित ऊर्जा में बनेगी प्रमुख भागीदार: सीएनजी-पीएनजी के साथ एलएनजी, ईवी और सीबीजी नेटवर्क की दिशा में कदम, नीमराणा में एलएनजी प्लांट निर्माणाधीन

आरएसजीएल सीएनजी-पीएनजी के साथ एलएनजी, सीबीजी और ईवी नेटवर्क विकसित करेगा। नीमराणा में एलएनजी प्लांट निर्माणाधीन, कोटा में सीबीजी पायलट शुरू हुआ।

जयपुर।  राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। सीएनजी-पीएनजी सेवाओं के साथ अब आरएसजीएल एलएनजी, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) नेटवर्क विकसित करने की संभावनाएं तलाश रहा है।

प्रमुख सचिव माइंस एवं चेयरमेन आरएसजीएल टी. रविकान्त ने बताया कि राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरएसजीएल अपने पारंपरिक कार्यक्षेत्र का विस्तार कर रहा है। उन्होंने बताया कि नीमराणा में राज्य का पहला एलएनजी प्लांट निर्माणाधीन है, जो शीघ्र ही तैयार होगा।

टी. रविकान्त मंगलवार को राजस्थान स्टेट गैस की 46वीं संचालक मंडल बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि कोटा में पायलट आधार पर सीबीजी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही जयपुर, कोटा एवं एक्सप्रेस-वे पर एलएनजी आउटलेट स्थापित करने तथा जयपुर के आसपास 300 से 400 किलोमीटर क्षेत्र में ईवी नेटवर्क विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एलएनजी, सीबीजी और ईवी नेटवर्क के विकास से आमजन को सस्ती, स्वच्छ और हरित ऊर्जा की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि नीमराणा में एलएनजी प्लांट के तैयार होने से लंबी दूरी के वाहनों, खनन क्षेत्रों और औद्योगिक इकाइयों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित करने अथवा समन्वय के माध्यम से गैस उपलब्ध कराने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी स्टेशन स्थापित करने की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। पायलट परियोजनाओं के माध्यम से संभावनाओं के अनुरूप नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

Read More वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य

संचालक मंडल की बैठक में वित्त सचिव (राजस्व) कुमार पाल गौतम, गेल गैस के प्रतिनिधि संजय सिंह तथा आरएसएमएम की प्रबंध निदेशक प्रज्ञा केवलरमानी ने अपने सुझाव दिए। बैठक में उप महाप्रबंधक विवेक रंजन, विवेक श्रीवास्तव, मुख्य वित्त अधिकारी दीप्तांशु पारीक, उप प्रबंधक आईटी गगनदीप राजोरिया एवं कंपनी सचिव विनिता सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
ईरान पर सैन्य हमलों और आपूर्ति में बाधा के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $118 प्रति बैरल के पार...
सोना और चांदी कमजोर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को किया रिहा: जहाज विस्फोट मामले में किया गया था गिरफ्तार, 121 लोगों की हुई थी मौत 
तमिलनाडु चुनाव: पूर्व सीएम पलानीस्वामी ने की अमित शाह से मुलाकात; सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा, तमिलगा वेट्री कषगम को एनडीए में शामिल करने की अटकलों को किया खारिज 
जेडीए की कार्रवाई : सात बीघा भूमि पर बसाई जा रही 2 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, अतिक्रमण कर लगाए गई थडियां और तम्बू को हटाया
मिडिल ईस्ट युद्ध लंबा चला तो एलपीजी संकट बढ़ने से बिजली विभाग के सामने बढ़ेगी चुनौती : इंडेक्शन की बढ़ती बिक्री के बाद लोड बढ़ने का सता रहा डर, सप्लाई में अंतर बढ़ने की आशंका
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद: आध्यात्मिक उपदेशों से हुईं अभिभूत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम