राजस्थान को मिली नई महिला आईएएस, त्रिपुरा कैडर से हुआ स्थानांतरण
मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की निवासी
जयपुर। राजस्थान को एक और महिला आईएएस अधिकारी मिल गई है। वर्ष 2025 बैच की आईएएस अधिकारी मुद्रा रहेजा का मैरिज ग्राउंड पर त्रिपुरा कैडर से राजस्थान कैडर में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने बुधवार को आदेश जारी किए। मुद्रा रहेजा का विवाह राजस्थान कैडर के 2024 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव से हुआ है।
सिद्धार्थ श्रीवास्तव वर्तमान में हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विवाह के आधार पर कैडर परिवर्तन की प्रक्रिया के तहत मुद्रा रहेजा को राजस्थान कैडर आवंटित किया गया है। मुद्रा रहेजा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की वर्ष 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में 252वीं रैंक हासिल की थी। वे मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की निवासी हैं। उनके राजस्थान कैडर में आने से राज्य को एक और महिला आईएएस अधिकारी का योगदान मिलेगा।

Comment List