तम्बाकू नियंत्रण में राजस्थान अव्वल, मिला बेस्ट परफोरमेंस अवार्ड

टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2 का शुभारंभ किया गया

तम्बाकू नियंत्रण में राजस्थान अव्वल, मिला बेस्ट परफोरमेंस अवार्ड

तम्बाकू नियत्रंण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रभावी एनफोर्समेंट गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जयपुर। प्रदेश में तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अर्न्तगत वर्ष 2024-25 में आयोजित गतिविधियों के आधार पर राजस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार की ओर से राजस्थान को बेस्ट परफोरमेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव वी. हेकली झिमोमी एवं अतिरिक्त उप महानिदेशक, डॉ. एल. स्वास्थिचरण ने यह अवार्ड प्रदान किया। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एसएन धौलपुरिया, एएसपीओ नरेंद्र सिंह, एसपीओ डॉ. जकारिया चौहान ने यह अवार्ड प्राप्त किया। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने इसके लिए तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में 24 सितम्बर 2024 को टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2 का शुभारंभ किया गया था।

अभियान के तहत ग्राम स्तर तक व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। तम्बाकू नियत्रंण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रभावी एनफोर्समेंट गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के परिणाम स्वरूप प्रदेशभर में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन हुआ है। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान संस्थान के अंतर्गत 14,725 जागरूकता कार्यक्रम, 11,850 आईईसी गतिविधियां​, कोटपा 2003 की धारा 4 के अंतर्गत प्राधिकृत अधिकारियों के द्वारा 40,232 चालान कार्यवाही, धारा 6 (ए) के अंतर्गत  4020 चालान कार्यवाही, धारा 6 (ब) के अंतर्गत 1123 चलान कार्यवाही की गई। साथ ही, तम्बाकू मुक्ति की दिशा में 15,765 व्यक्तियों की काउन्सलिंग ​तथा 7539 का उपचार किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब