राजस्थान आवासन मंडल ने 42 बीघा अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर अतिक्रमण किए ध्वस्त, भारी पुलिस जाप्ता और अधिकारी मौजूद
कोर्ट स्टे हटाने के बाद फिर से मंडल कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाना शुरु
राजस्थान आवासन मंडल ने दुर्गापुरा स्थित चैनपुरा गाँव की 42 बीघा अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही कर अतिक्रमण ध्वस्त। 1981 में बेची गई जमीन को कोर्ट ने अवैध मानकर निरस्त किया था। 16 अप्रैल की कार्रवाई रुक गई थी, अब कोर्ट स्टे हटने के बाद पुनः कार्यवाही की गई।
जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल की वर्ष 1991 में अवाप्त की गई करीब 42 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनी पर कार्यवाही करते हुए मंडल प्रशासन ने अतिक्रमणों को ध्वस्त किया।
मंडल सचिव गोपाल सिंह ने बताया कि दुर्गापुरा स्थित चैनपुरा गाँव की करीब 42 बीघा जमीन की 1991 में अधिग्रहण शुरू किया था। इस जमीन को वर्ष 1981 में विक्रय पत्र के माध्यम से बेचान किया गया था, लेकिन कोर्ट ने इसे अवैध मानते हुए निरस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गत 16 अप्रैल को भी कार्यवाही की थी, लेकिन मामला फिर न्यायालय में चला गया और यथा स्थित के आदेश देने पर आगे की कार्रवाई मंडल ने रोक दी। अब कोर्ट स्टे हटाने के बाद फिर से मंडल कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाना शुरु किया। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता एवं मंडल अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment List