एसआईआर में राष्ट्रीय मॉडल बन रहा राजस्थान : राज्य में लागू तकनीकी पहल और व्यवस्थागत सुधारों ने अन्य राज्यों का ध्यान किया आकर्षित, उन्हें अपनाने की पहल भी शुरू

एसआईआर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा

एसआईआर में राष्ट्रीय मॉडल बन रहा राजस्थान : राज्य में लागू तकनीकी पहल और व्यवस्थागत सुधारों ने अन्य राज्यों का ध्यान किया आकर्षित, उन्हें अपनाने की पहल भी शुरू

निर्वाचन विभाग राजस्थान के तकनीकी नवाचार अब देशभर के लिए मिसाल बन रहे हैं। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) की पारदर्शी व्यवस्था से अन्य राज्य भी प्रभावित हैं। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ SIR के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीकी सुधारों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जयपुर। निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और मतदाता-केन्द्रित बनाने की दिशा में निर्वाचन विभाग राजस्थान के नवाचार अब पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बनते जा रहे हैं। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) के तहत राज्य में लागू की गई तकनीकी पहल और व्यवस्थागत सुधारों ने अन्य राज्यों का ध्यान आकर्षित किया है तथा उन्हें अपनाने की पहल भी शुरू हो गई है।

इसी क्रम में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन एसआईआर के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के लिए उत्तराखण्ड के दौरे पर पहुंचे। वहां उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अपने कार्यालय में उनका स्वागत किया। इस दौरान आगामी एसआईआर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने राजस्थान में लागू की गई प्रक्रियाओं, तकनीकी नवाचारों और प्रबंधन प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया। टीम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आईटी एमए तिवारी तथा सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र मीणा भी शामिल रहे। 

Tags: sir

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
‘गार्नियर’ ने पहली बार अभिनेत्री रवीना टंडन को अपनी हेयर कलर रेंज ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ का ब्रांड एंबेसडर। नए कैंपेन...
अंधेरे में डूबा एरोड्राम का टावर ऑफ लिबर्टी, फुटपाथ पर बिखरी केबल से करंट का खतरा
जनता क्लिनिक का जनता को पता नहीं : नाम नया हालात वही, कोटा के आरोग्य मंदिर बने खाली कुर्सियों के केंद्र
मेज नदी की पुलिया छह माह से क्षतिग्रस्त, पानी से होकर गुजरने पर मजबूर ग्रामीण
चांदी में जोरदार उछाल : शुद्ध सोना व जेवराती सोना स्थिर, जानें क्या है ‌भाव 
भारत ने की काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा, बताया-कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, समर्थन का किया ऐलान
दिल्ली में भीषण हादसा: लोहे का पुल टूटने से नाले में गिरी महिला की मौके पर मौत, बचाव और राहत कार्य जारी