राजस्थान पंचायत चुनाव LIVE : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, पहले चरण में किसका पलड़ा भारी?
पंचायत चुनाव का पहला रण शुरू
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। 16 जिला परिषदों के 586 वार्डों और 104 पंचायत समितियों के 1806 वार्डों में सदस्य चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ।
जयपुर। राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत प्रथम चरण के लिए मतदान गुरुवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में राज्य की 16 जिला परिषदों के सदस्यों एवं 104 पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक शुरु हुआ।
राज्य की अजमेर, अलवर, बाडमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलौदी, राजसमंद, सिरोही एवं उदयपुर जिला परिषदों में 586 वार्डों में सदस्य पद के लिए चुनाव हो रहा है। इसी तरह 104 पंचायत समितियों में 1806 वार्डों में सदस्यों के चुनाव के लिए यह मतदान कराया जा रहा हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
Tags: panchayat
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Oct 2026 11:00:19
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण से पहले कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।...

Comment List