ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे

वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
राजस्थान पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान 1 से 30 जून तक जारी। रविवार को 7721 वाहनों पर कार्रवाई। सबसे अधिक मामले ब्लैक फिल्म, अवैध मॉडिफिकेशन, हूटर, प्रेशर हॉर्न और गलत नंबर प्लेट के थे। कोटा शहर में सर्वाधिक 406 कार्रवाई दर्ज।

जयपुर। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान पूरे प्रदेश में जोर-शोर से जारी है। 1 जून से 30 जून तक चल रहे इस अभियान के तहत रविवार को अकेले 7721 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एडीजी ट्रैफिक डॉ. बीएल मीणा के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान अवैध मॉडिफिकेशन, बिना अनुमति लाल-नीली बत्ती और हूटर, प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म, अनधिकृत शब्द एवं चिन्ह तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। रविवार को सबसे अधिक 2853 वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने के कारण कार्रवाई हुई। इसके अलावा 726 अवैध रूप से संशोधित वाहन, 674 अनधिकृत हूटर और लाल-नीली बत्ती वाले वाहन, 438 प्रेशर हॉर्न लगे वाहन, 1041 अनधिकृत शब्द एवं चिन्ह प्रदर्शित करने वाले वाहन तथा 1989 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहन पकड़े गए। कार्रवाई के मामले में कोटा शहर 406 मामलों के साथ प्रदेश में सबसे आगे रहा। इसके बाद अलवर में 388, जयपुर पश्चिम में 378, जयपुर ग्रामीण में 338 और जयपुर यातायात में 303 मामलों में कार्रवाई की गई। चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में भी उल्लेखनीय कार्रवाई दर्ज की गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने बदले नियम , अब कफ सिरप खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची जरूरी  केंद्र सरकार ने बदले नियम , अब कफ सिरप खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची जरूरी 
केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कफ सिरप समेत सभी मेडिसिनल सिरप की ओटीसी बिक्री पर रोक लगा दी...
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
कर्मचारियों की सतर्कता से टला हादसा : लाखेरी स्टेशन पर सिग्नल फेल, खुले प्वाइंट पर हो गई दयोदय एक्सप्रेस रवाना
नीट पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला: टेलीग्राम एप पर अस्थायी प्रतिबंध, एडिट फीचर भी प्रतिबंधित
नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर
फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल
पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा युवक : जवाब नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा