राजस्थान पुलिस की बड़ी ट्रैफिक स्ट्राइक : पहले चेतावनी, अब नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं

राजस्थान पुलिस की बड़ी ट्रैफिक स्ट्राइक : पहले चेतावनी, अब नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
सड़क सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पहले तीन दिनों तक वाहन चालकों को समझाइश और चेतावनी दी गई, जबकि चौथे दिन से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू।

जयपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पहले तीन दिनों तक वाहन चालकों को समझाइश और चेतावनी दी गई, जबकि चौथे दिन से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई। अभियान के पहले ही दिन प्रदेशभर में 4869 वाहनधारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई वाहनों पर लगी काली फिल्म के खिलाफ हुई, जिसमें 2246 वाहन पकड़े गए। इसके अलावा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने वाले 1372 वाहन, अवैध मॉडिफिकेशन वाले 512 वाहन, तथा वाहनों पर अनधिकृत शब्द, पदनाम और स्टिकर लगाने वाले 313 वाहन चालक कार्रवाई की जद में आए। पुलिस ने लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर और हूटर का अवैध उपयोग करने वाले 214 वाहनधारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की। वहीं प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न लगाने वाले 212 वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया। राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि नियम मानिए, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहिए। एक नजर में: कुल कार्रवाई: 4,869 वाहन काली फिल्म: 2246 वाहन गलत नंबर प्लेट: 1372 वाहन अवैध मॉडिफिकेशन: 512 वाहन अनधिकृत स्टिकर/पदनाम: 313 वाहन लाल-नीली बत्ती, हूटर, फ्लैशर: 214 वाहन प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न: 212 वाहन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ा: प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा, सुनामी चेतावनी से बढ़ी चिंता जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ा: प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा, सुनामी चेतावनी से बढ़ी चिंता
जापान के कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटकों से भारी अफरा-तफरी मच गई। अधिकतम तीव्रता 'शिंदो-7'...
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी
मुख्यमंत्री ने 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद, कहा- अनुशासित और संस्कारवान युवा ही विकसित राजस्थान की नींव
सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया को मिला नया नेतृत्व, सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए
जयपुर में प्लास्टिक नोटों का ट्रायल : आरबीआई का बड़ा कदम, मौसम के हिसाब से परखी जाएगी करेंसी की मजबूती