पीएमजीएसवाई में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, रजत जयंती समारोह में मिला सम्मान

प्रदेश सड़क विकास के नए कीर्तिमान स्थापित

पीएमजीएसवाई में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, रजत जयंती समारोह में मिला सम्मान

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए राजस्थान ने सर्वाधिक सड़क निर्माण और बेहतर गुणवत्ता नियंत्रण की श्रेणी में देश में दूसरा स्थान प्राप्त। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरूंडा में आयोजित पीएमजीएसवाई के रजत जयंती समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को सम्मानित किया।

जयपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए राजस्थान ने सर्वाधिक सड़क निर्माण और बेहतर गुणवत्ता नियंत्रण की श्रेणी में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरूंडा में आयोजित पीएमजीएसवाई के रजत जयंती समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को सम्मानित किया। राजस्थान की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश सड़क विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मजबूत सड़क नेटवर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और विकास के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। प्रदेश में पीएमजीएसवाई के प्रथम चरण में 49,730 किलोमीटर सड़क निर्माण कर 15,983 बसावटों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया। इसके अलावा 14,043 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा 26 पुलों का निर्माण किया गया। तृतीय चरण में 8,584 किलोमीटर लंबाई के 950 सड़क कार्य पूरे किए गए हैं। वहीं चौथे चरण के प्रथम फेज में 3,218 किलोमीटर लंबाई की 1,216 सड़कों के निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने दोहराई ऊर्जा संरक्षण की अपील, कहा-राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सब मिलकर करेंगे काम पीएम मोदी ने दोहराई ऊर्जा संरक्षण की अपील, कहा-राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सब मिलकर करेंगे काम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़ोदरा में ऊर्जा और विदेशी मुद्रा बचाने हेतु पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने तथा सार्वजनिक परिवहन...
डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से होगी खास मुलाकात; व्यापार, ईरान और ताइवान मुद्दों पर चर्चा संभव
भ्रष्ट व्यवस्था ने छात्रों के सपनों को कुचला : NEET परीक्षा रद्द को लेकर और क्या बोले राहुल गांधी
गोविन्द डोटासरा ने सरकार पर बोला हमला : कहा- भाजपा संरक्षण में पेपर लीक माफिया सक्रिय, परीक्षाओं की विश्वसनीयता खत्म हुई
देश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेदार : कमजोर हो रही अर्थव्यवस्था, अखिलेश बोले- देश के लिए खुद संकट बन गई भाजपा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आरोप : कहा- भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य और मेहनत के साथ विश्वासघात किया
ट्रंप के सहयोगियों के हवाले से खबर, पश्चिमी एशिया में सैन्य कार्रवाई फिर शुरू करने पर विचार कर रहे राष्ट्रपति