अंगदान संकल्प अभियान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, 1.08 लाख से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान

अंगदान संकल्प अभियान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, 1.08 लाख से अधिक लोगों ने लिया संकल्प
राजस्थान में अंगदान जन-जागरूकता अभियान को व्यापक समर्थन मिला है। 22 जुलाई तक 1,08,904 नागरिक अंगदान का संकल्प लेकर प्रदेश को देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा चुके हैं। झुंझुनूं सबसे आगे है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 3 अगस्त तक चलने वाले अभियान में अधिक से अधिक लोगों से जुड़कर राजस्थान को प्रथम स्थान दिलाने की अपील की।

जयपुर। राजस्थान में चल रहे अंगदान जन-जागरूकता अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। 22 जुलाई 2026 तक प्रदेश के 1,08,904 नागरिक अंगदान का संकल्प ले चुके हैं, जिसके साथ राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि अभियान 3 अगस्त तक जारी रहेगा और प्रदेश अब प्रथम स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है तथा दोनों राज्यों के बीच केवल 8,136 संकल्पों का अंतर है। जिला स्तर पर झुंझुनूं 13,619 संकल्पों के साथ पहले स्थान पर है।

इसके बाद हनुमानगढ़ (12,828), चूरू (10,780), जयपुर (8,152), अजमेर (6,722) और सीकर (5,956) प्रमुख जिलों में शामिल हैं। जुलाई माह के विशेष अभियान में भी झुंझुनूं ने 2,426 नए संकल्पों के साथ बढ़त बनाए रखी, जबकि जयपुर (1,773), टोंक (997), भीलवाड़ा (995) और जोधपुर (754) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। श्रीमती राठौड़ ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अंगदान का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि एक व्यक्ति का अंगदान कई गंभीर रोगियों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी जिलों, चिकित्सा संस्थानों, स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, ताकि राजस्थान शीघ्र ही देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब...
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार
कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी