महिला एवं बाल विकास में राजस्थान नई ऊंचाइयों पर, लाखों महिलाओं और बालिकाओं को मिला लाभ

नारी शक्ति का उदय: राजस्थान में महिला एवं बाल विकास की नई उड़ान

महिला एवं बाल विकास में राजस्थान नई ऊंचाइयों पर, लाखों महिलाओं और बालिकाओं को मिला लाभ
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान महिला सशक्तीकरण का मॉडल बना है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना और लाड़ो प्रोत्साहन जैसी योजनाओं से लाखों महिलाएं व बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के आधुनिकरण और नारी शक्ति उद्यम योजना के तहत ऋण सुविधा से महिलाओं को आर्थिक आजादी और बच्चों को बेहतर पोषण सुनिश्चित हो रहा है।

जयुपर। महिला एवं बाल विकास में राजस्थान नई ऊंचाइयों पर, लाखों महिलाएं और बालिकाएं योजनाओं से लाभांवित जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के सशक्तीकरण, बच्चों के पोषण और आंगनबाड़ी सेवाओं को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रदेश में अब तक 11.52 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को 553 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

वहीं मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना में 5.15 लाख से अधिक लाभार्थियों को 172 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। लाड़ो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 6.53 लाख बालिकाओं को प्रथम किस्त का लाभ मिला है, जबकि नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में 2991 ऋण आवेदन स्वीकृत कर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ बनाने के लिए हजारों केंद्रों का उन्नयन, स्मार्टफोन वितरण और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही बच्चों के लिए ‘उमंग तरंग’ और ‘किलकारी’ जैसी शैक्षणिक पहल भी शुरू की गई हैं। राज्य सरकार के इन प्रयासों से महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग