राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी : बिल्डरों और प्रमोटरों को बड़ी राहत, तकनीकी खामी के चलते रेरा ने बढ़ाई दस्तावेज़ जमा कराने की समय सीमा
दोनों आदेशों को औपचारिक रूप से अनुमोदित कर दिया
राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने तकनीकी समस्याओं के कारण बिल्डरों और प्रमोटरों को बड़ी राहत देते हुए एक्सटेंशन आवेदन और कम्प्लीशन सर्टिफिकेट से जुड़े दस्तावेज़ जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है।
जयपुर। राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने तकनीकी समस्याओं के कारण बिल्डरों और प्रमोटरों को बड़ी राहत देते हुए एक्सटेंशन आवेदन और कम्प्लीशन सर्टिफिकेट (CC) से जुड़े दस्तावेज़ जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले आदेश के तहत उन आवेदनों की अंतिम तिथि, जिनकी दस्तावेज़ जमा करने की अवधि 01.09.2025 से 10.10.2025 के बीच थी, उसे बढ़ाकर 31.10.2025 किया गया था।
लेकिन तकनीकी गड़बड़ी जारी रहने के कारण अथॉरिटी ने 04 नवंबर को दूसरा आदेश जारी करते हुए इस अवधि को और बढ़ाकर 30.11.2025 तक करने का निर्णय लिया। यह विस्तार उन सभी मामलों पर लागू होगा, जिनकी अंतिम तिथि 01.09.2025 से 15.11.2025 के बीच आती है। अथॉरिटी ने दोनों आदेशों को औपचारिक रूप से अनुमोदित कर दिया है।

Comment List