राजस्थान पर्यटन नीति-2025 : पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा, मुख्यमंत्री बोले- देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बना राजस्थान
राजस्थान विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में और अधिक उभरेगा
भजन लाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा राजस्थान पर्यटन नीति-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने बताया कि यह नीति राज्य में पर्यटन विकास को गति देने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।
जयपुर। भजन लाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा राजस्थान पर्यटन नीति-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने बताया कि यह नीति राज्य में पर्यटन विकास को गति देने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और पारंपरिक आतिथ्य के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।
नई पर्यटन नीति के तहत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, निजी निवेश को बढ़ावा देने तथा नए पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाना है। इसके लिए हेरिटेज, एडवेंचर, धार्मिक और ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पर्यटन नीति-2025 के सफल क्रियान्वयन से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और राजस्थान विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में और अधिक उभरेगा।

Comment List