Rajasthan Weather Update : उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई प्रदेश में ठंडक, 20 से ज़्यादा शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे

सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Rajasthan Weather Update : उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई प्रदेश में ठंडक, 20 से ज़्यादा शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे
प्रदेश में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठंडक बढ़ी। जोधपुर, चूरू, गंगानगर, अजमेर सहित 20 से अधिक शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे रिकॉर्ड । पाली में सबसे सर्द रात। कूलर‑पंखे रात में बंद। सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5°C दर्ज। अगले 48 घंटे तापमान स्थिर, फिर धीरे‑धीरे 2‑3°C वृद्धि की संभावना।

जयपुर। प्रदेश में उत्तरी हवाओं के असर से ठंडक का अहसास होने लगा है। जोधपुर, चूरू, गंगानगर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। पाली में कल सबसे ज्यादा सर्द रात रही। सर्दी बढ़ने से राजस्थान में अब रात में कूलर-पंखे चलने बंद हो गए। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के कारण तापमान में इतना बदलाव हुआ। शहरों में पारा औसत से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य के सभी भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने व तत्पश्चात धीरे-धीरे 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता