राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर

नामांकन की प्रक्रिया मार्च 2026 तक चली

राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव-2026 में 32,64,980 सदस्यता आवेदनों की जांच के बाद 13,66,458 आवेदन स्वीकार और 13,84,739 अस्वीकृत, 5,13,783 आवेदन दस्तावेजों की खामियों के चलते होल्ड पर।

जयपुर। प्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव-2026 की प्रक्रिया के तहत 32,64,980 सदस्यों ने सदस्यता के लिए आवेदन किया था। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से 13,84,739 आवेदन विभिन्न कमियों के चलते अस्वीकृत कर दिए गए हैं, जबकि 13,66,458 आवेदनों को स्वीकार किया गया है।  दस्तावेजों में खामियों के चलते 5,13,783 आवेदन होल्ड पर रखे गए हैं।

राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव-2026 के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण द्वारा नियुक्त इलेक्शन कमिश्नर सज्जाद तारिक ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया फरवरी, 2026 में शुरू हुई थी और नामांकन की प्रक्रिया मार्च 2026 तक चली। इसके बाद सदस्यता अभियान एवं मतदान की प्रक्रिया 21 अप्रैल से 20 मई 2026 तक संचालित की गई। सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद आवेदनों की जांच की गई।

19 सितम्बर तक दस्तावेज जमा करने का मौका :

इलेक्शन कमिश्नर सज्जाद तारिक ने बताया कि जिन 5,13,783 सदस्यों के आवेदन दस्तावेजों में खामियों के कारण होल्ड पर रखे गए हैं, उन्हें अपना आवेदन बहाल करवाने का अवसर दिया गया है। ऐसे सदस्य 13 सितम्बर से 19 सितम्बर 2026 के बीच युवा कांग्रेस की डिजिटल एप के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज दोबारा जमा करवा सकते हैं। दस्तावेजों की जांच में सही पाए जाने पर संबंधित आवेदनों को स्वीकृत कर सदस्यता की मान्यता प्रदान की जाएगी।

Read More 21 से 23 सितंबर तक राजस्थान दौरे पर रहेगी वित्त संबंधी स्थायी समिति, आकांक्षी जिलों-ब्लॉकों और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा

चुनाव से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क :

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: धीमी मतदान रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, वार्ड 60 में सबसे ज्यादा तो वार्ड 30 में सबसे कम वोटिंग

राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव-2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रदेश के लिए नियुक्त प्रदेश रिटर्निंग अधिकारी (PRO) मुकुल गुप्ता से मोबाइल नंबर 9218905555 तथा ठाकुर बिष्ट से मोबाइल नंबर 9805600061 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सचिन पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के आदेश से हुए निकाय चुनाव, ढाई साल में विकास ठप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘लेजेंडरी मास्टर ऑफ इंडियन आर्ट’ प्रदर्शनी में प्रख्यात कलाकार ज्योति स्वरूप की 1962 और 1964...
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर
भाजपा का मान सरकार पर निशाना : पंजाब के बिजली क्षेत्र को किया बर्बाद, जाखड़ ने कहा- राजनीतिक हितों के लिए बिजली निगम को किया कमजोर
एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां