सीजीकोन 2026 में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई राष्ट्रीय पुरस्कार किए हासिल
10 से अधिक जिलों में नियमित रूप से सर्जरी की जा रही
जयपुर। कोक्लियर इम्प्लांट के क्षेत्र में आयोजित 23वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन सीजीकोन 2026 में राजस्थान के चिकित्सकों और शोधकर्ताओं ने अकादमिक एवं शोध उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए कई राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए। डॉ. रश्मि अग्रवाल को सीजी फैलोशिप अवार्ड, सीजी एक्टिविटी ग्रांट और बेस्ट ओरल पोस्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. अंबिका देवड़ा को बेस्ट ओरल पोस्टर अवॉर्ड तथा डॉ. दिव्या जांगिड़ को इसी श्रेणी में रनर अप पुरस्कार मिला। डॉ. स्नेहल अहिरे ने नेशनल में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ बेस्ट ओरल पोस्टर अवॉर्ड भी प्राप्त किया।
कोक्लियर इम्प्लांट के क्षेत्र में वर्ष 2025-26 का Best Research Publication Award डॉ. मोहनीश ग्रोवर और उनकी टीम को मिला। टीम में डॉ. तन्मया कटारिया, डॉ. सुनील सांभानी, डॉ. राघव मेहता और डॉ. मुकेश डागुर शामिल हैं। राजस्थान में कोक्लियर इम्प्लांट कार्यक्रम का भी तेजी से विस्तार हुआ है। राज्य के 10 से अधिक जिलों में नियमित रूप से सर्जरी की जा रही है। आर यू एच एस मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष अब तक 50 से अधिक कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी हो चुकी हैं। इस बीच CIGICON 2027 का आयोजन 24 से 26 सितंबर 2027 तक जयपुर में होगा, जिसमें देश-विदेश से करीब 700 विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Comment List