दलाई लामा और मलाला जैसी हस्तियों की सूची में शामिल हुआ राजस्थान का नाम, डॉ. ईशान शिवानंद की किताब को मिला अमेरिका का प्रतिष्ठित नॉटिलस गोल्ड अवार्ड

प्रतिष्ठित नॉटिलस बुक अवार्ड में जीता स्वर्ण पदक

दलाई लामा और मलाला जैसी हस्तियों की सूची में शामिल हुआ राजस्थान का नाम, डॉ. ईशान शिवानंद की किताब को मिला अमेरिका का प्रतिष्ठित नॉटिलस गोल्ड अवार्ड
जयपुर के शिवयोग आचार्य डॉ. ईशान शिवानंद ने वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी चर्चित पुस्तक 'द प्रैक्टिस ऑफ इम्मोर्टलिटी' को पूर्वी अध्यात्म श्रेणी में 2026 के प्रतिष्ठित नॉटिलस बुक अवार्ड में गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है। बरसों की कठिन साधना पर आधारित यह कृति दलाई लामा और मलाला युसुफजई जैसी महान हस्तियों को मिले सम्मानों की श्रेणी में शामिल हो गई है।

जयपुर। राजस्थान के शिवयोग आचार्य डॉ. ईशान शिवानंद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी किताब 'द प्रैक्टिस ऑफ इम्मोर्टलिटी' को 2026 के प्रतिष्ठित नॉटिलस बुक अवार्ड में गोल्ड अवार्ड मिला है। पूर्वी अध्यात्म (स्पिरिचुअलिटी ऑफ ईस्टर्न थॉट) कैटेगरी में मिले इस सम्मान के बाद डॉ. ईशान शिवानंद का नाम उन वैश्विक हस्तियों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्हें पहले भी यह सम्मान मिल चुका है। इनमें दलाई लामा, मलाला युसुफजई और एकहार्ट टोले जैसे नाम शामिल हैं।

बरसों की साधना पर आधारित है किताब

बताया गया कि 'द प्रैक्टिस ऑफ इम्मोर्टलिटी' कोई सैद्धांतिक किताब नहीं, बल्कि डॉ. ईशान शिवानंद की वर्षों की साधना और अनुभवों पर आधारित संस्मरण है। उन्होंने यह ज्ञान अपने पिता और गुरु के सानिध्य में प्राप्त किया, जिसे बाद में उन्होंने 'योगा ऑफ इम्मोर्टल्स' पद्धति के रूप में विकसित किया। डॉ. ईशान शिवानंद का दावा है कि उनकी 'योगा ऑफ इम्मोर्टल्स' पद्धति को अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल्स में प्रकाशित शोधों में भी प्रभावी माना गया है। इसी ज्ञान और साधना को वह पिछले करीब 20 साल से शिवयोग कम्युनिटी के माध्यम से राजस्थान के लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग