शिक्षक दिवस पर विशेष : अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान की राजनीति काफी बेहतर है, इसकी वजह है शिक्षकों की अहम भूमिका 

शिक्षा के पहरेदार, बने सियासत में भी अहम किरदार

शिक्षक दिवस पर विशेष : अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान की राजनीति काफी बेहतर है, इसकी वजह है शिक्षकों की अहम भूमिका 

राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री ने शिक्षा का एक ऐसा संस्थान ही खड़ा कर दिया, जो महिला शिक्षा पर केंद्रित था और शांति निकेतन को टक्कर देता था।

जयपुर। राज्य की सियासत बाकी राज्यों की तुलना में काफी संजीदा है। इसकी वजह है प्रदेश की राजनीति में शिक्षकों की अहम भूमिका। प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे शिक्षक रहे हैं, जिन्होंने प्रदेश और देश की राजनीति और सरकारों में अहम भूमिका निभाई। कुछ शिक्षक विधायक-सांसद ही बने, जबकि कुछ शिक्षक केन्द्रीय मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और राजनीतिक दलों के असरदार नेता भी रहे। राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री ने शिक्षा का एक ऐसा संस्थान ही खड़ा कर दिया, जो महिला शिक्षा पर केंद्रित था और शांति निकेतन को टक्कर देता था। उदयपुर के कालूलाल श्रीमाली तो केंद्र में मंत्री रहे। 

केएल श्रीमाली
उदयपुर निवासी श्रीमाली मौलाना आजाद के बाद नेहरू मंत्रिमण्डल में दूसरे शिक्षा मंत्री बने। वे वर्ष 1955 से 1963 तक केन्द्र में शिक्षा मंत्री रहे। भारत सरकार ने उनकी सेवाओं को देखकर उन्हें पदमविभूषण सम्मान से सम्मानित किया। शिक्षा को समर्पित जन शक्ति मासिक पत्रिका का सम्पादन भी किया था।

गुलाब चन्द कटारिया
कटारिया वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल हैं। जीवन की शुरूआत एक शिक्षक के रूप में। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष,  नेता प्रतिपक्ष और गृहमंत्री रहे। शेखावत की सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। मेवाड़ के बड़े नेता। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काफी दिलचस्पी ली और अहम काम किए। 

डॉ.सीपी जोशी
जोशी मनोविज्ञान के प्रोफेसर रहने के साथ ही विद्यार्थी जीवन में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे। वे प्रदेश के शिक्षा मंत्री, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और केन्द्र में पंचायतीराज मंत्री रहे। बाद में विधानसभा के अध्यक्ष भी बने।

Read More कोटा दक्षिण वार्ड 6 - नाले का ढकान, गंदगी और खाली मकान बने परेशानी, कचरा गाड़ी का समय नहीं निर्धारित

वासुदेव देवनानी
देवनानी ने अपने जीवन की शुरूआत शिक्षक के रूप में की, वे दो बार प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री रहे हैं। वर्तमान में राज्य विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। 

Read More रॉंग साइड से आई कार ने मचाया हाहाकार : दो की मौत 11 घायल, एक बाइक और दो कारों को मारी टक्कर

ललित किशोर चतुर्वेदी
कॉलेज शिक्षा में साइंस के प्रोफेसर रहे हैं, वे राजस्थान में लम्बे समय तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, उच्च शिक्षा मंत्री और राज्य सभा सदस्य रहे हैं।

Read More महिला के जैकेट से गिरी नोटों की गड्डी लेकर फरार : 50 हजार लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार हुए बरामद

डॉ. गिरिजा व्यास
व्यास दर्शनशास्त्र की मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहने के साथ ही उनकी आठ पुस्तकें प्रकाशित हुई। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, केन्द्र और राज्य में मंत्री भी रही हैं। कवि, लेखक के रूप में कार्य करने के साथ ही वे राजस्थान कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष भी रहीं हैं। इसी साल पूजा करते समय कपड़ों में आग लगने से मौत हो गई। 

अबरार अहमद
आरयू में वाणिज्य सरकार में शिक्षण कार्य करवाया। बाद में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे।

प्रो.सांवरलाल जाट
आरयू में वाणिज्य संकाय में प्रोफेसर, राज्य और केन्द्र सरकार में मंत्री रहे हैं। वे जनता परिवार से भाजपा में शामिल हुए थे। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं।

हीरालाल शास्त्री
आजादी के संघर्ष के यौद्धा होने के साथ ही राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री बने। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निवाई में अपनी पुत्री की स्मृति में 'शांताबाई शिक्षा कुटीर' की स्थापना की, जो बाद में वनस्थली विद्यापीठ के रूप में पहचाना गया। विद्यापीठ को देखकर पं. नेहरू ने कहा था कि यदि मेरा दूसरा जन्म होता है तो एक लड़की के रूप में हो और मेरी पढ़ाई वनस्थली विद्यापीठ में हो।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प