रंगोली, सम्मान और स्वच्छता का संदेश... विश्व शौचालय दिवस पर जयपुर में विशेष अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई

महिला स्वच्छता सुविधाओं की जानकारी और कर्मचारियों का सम्मान

रंगोली, सम्मान और स्वच्छता का संदेश... विश्व शौचालय दिवस पर जयपुर में विशेष अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई
जयपुर में विश्व शौचालय दिवस 2026 पर नगर निगम ने विभिन्न जोन और वार्डों में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। सार्वजनिक और पिंक टॉयलेट की सफाई, सजावट व रंगोली बनाई गई। महिलाओं को सैनिटरी पैड और इंसीनरेटर के उपयोग की जानकारी दी गई।

जयपुर। विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर निगम जयपुर के विभिन्न जोन और वार्डों में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। सार्वजनिक और पिंक टॉयलेट परिसरों में सफाई, सजावट और रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही शौचालयों के बेहतर रखरखाव में जुटे कर्मचारियों का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। हवामहल-आमेर जोन के वार्ड 140 में जलमहल के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय की विशेष सफाई कर रंगोली सजाई गई। सफाई कर्मचारियों को मशीनों और उपकरणों के उचित संचालन की जानकारी दी गई तथा केयरटेकर का सम्मान किया गया।

विद्याधर नगर जोन के वार्ड 7 स्थित स्वर्ण जयंती पार्क सुलभ शौचालय में सफाई, रंगोली और स्वच्छता शपथ के साथ महिलाओं को सैनिटरी पैड एवं इंसीनरेटर मशीन के उपयोग की जानकारी दी गई। नागरिकों से क्यूआर कोड के माध्यम से फीडबैक भी लिया गया। इसी प्रकार वैशाली नगर जोन के वार्ड 32 स्थित चित्रकूट स्टेडियम तथा आदर्श नगर जोन के वार्ड 123 स्थित गोले मार्केट पिंक टॉयलेट में भी जागरूकता गतिविधियां हुईं। पिंक टॉयलेट की केयरटेकर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर 500 रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर-भोपाल ट्रेन अब पूरे मार्ग पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन, 25 नवंबर से जोधपुर और 26 नवंबर से सवाई माधोपुर से बदलेगा संचालन जोधपुर-भोपाल ट्रेन अब पूरे मार्ग पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन, 25 नवंबर से जोधपुर और 26 नवंबर से सवाई माधोपुर से बदलेगा संचालन
जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर...
एआई और डिजिटल गवर्नेंस से आसान हो रहा आमजन का जीवन : वी. श्रीनिवास
अभिनेता सैफ अली खान को धमकी, जीशान अख्तर पर शक; जांच में जुटी पुलिस
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ मिलाया हाथ, ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के डिजिटल वीडियो में दिखेगा मनोरंजन का जादू
रंगोली, सम्मान और स्वच्छता का संदेश... विश्व शौचालय दिवस पर जयपुर में विशेष अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई
Weather Update : चक्रवात का हल्का असर, कोटा में बदल सकता है मौसम; शेखावाटी-बीकानेर में और बढ़ेगी सर्दी 
देवउठनी एकादशी पर यात्रियों को राहत, दिल्ली सराय-जयपुर स्पेशल ट्रेन के 4 ट्रिप बढ़ाए