झालाना लेपर्ड रिजर्व में दुर्लभ नजारा : प्यास के आगे झुका शिकारी, वाटर पॉइंट पर नीलगाय के सामने पीछे हटा लेपर्ड 'राणा'

जलस्रोत पर शिकारी और शिकार आमने-सामने

झालाना लेपर्ड रिजर्व में दुर्लभ नजारा : प्यास के आगे झुका शिकारी, वाटर पॉइंट पर नीलगाय के सामने पीछे हटा लेपर्ड 'राणा'
झालाना लेपर्ड रिजर्व में पानी की तलाश में पहुंचे विशाल नर नीलगाय और चर्चित लेपर्ड ‘राणा’ का आमना-सामना। वाटर पॉइंट पर नीलगाय ने बेखौफ होकर पानी पिया और लेपर्ड के करीब पहुंचा। खतरे को भांपते हुए राणा पीछे हटा।

जयपुर। कमजोर मानसून का असर अब जंगलों में भी साफ दिखाई देने लगा है। राजधानी के झालाना लेपर्ड रिजर्व में एक वाटर पॉइंट पर ऐसा दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसने पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। वाटर पॉइंट के पास बैठा झालाना का चर्चित लेपर्ड 'राणा' तभी चौंक गया, जब एक विशालकाय नर नीलगाय (रोजड़ा) बेखौफ उसकी मौजूदगी में पानी पीने पहुंच गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राणा ने गुर्राकर अपना दबदबा दिखाने की कोशिश की, लेकिन प्यास से व्याकुल रोजड़ा बिना डरे सीधे पानी तक पहुंचा। पानी पीने के बाद वह अपने नुकीले सींगों के साथ राणा की ओर बढ़ा। कुछ क्षणों के तनावपूर्ण आमने-सामने के बाद राणा ने जोखिम लेने के बजाय पीछे हटना ही बेहतर समझा और धीरे-धीरे वहां से दूर चला गया।

पूरे घटनाक्रम के दौरान आसपास मौजूद मोर, टिटहरी और अन्य वन्यजीव भी मानो इस मूक मुकाबले के गवाह बने रहे। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, वयस्क नर नीलगाय का भारी शरीर और नुकीले सींग लेपर्ड के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं, इसलिए अनुभवी शिकारी अनावश्यक संघर्ष से बचते हैं।

 

Read More रक्षाबंधन पर घर आना पड़ेगा महंगा, मुंबई से जयपुर का किराया 20 हजार पार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग