पंचायतीराज चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से जुटेगी : राठौड़
पार्टी तीसरा इंजन जोड़ने की रणनीति पर कर रही काम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी पंचायती राज चुनाव में शहरी निकायों की सफलता दोहराने की तैयारी में जुटी है। करीब 1.55 लाख जनप्रतिनिधियों के चुनाव में पार्टी पूरी ताकत लगाएगी। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने 31 माह में ग्रामीण विकास को गति दी है। बूथ फीडबैक से प्रत्याशी चयन और ‘तीसरे इंजन’ की रणनीति पर पार्टी काम कर रही है।
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी पंचायती राज चुनाव में शहरी निकाय चुनाव की सफलता को दोहराने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। आगामी चुनाव में एक लाख 55 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों के चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से जुटेगी। राठौड़ ने दावा किया कि पिछले 31 माह में भजनलाल सरकार ने ग्रामीण विकास को गति दी है।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और फीडबैक के आधार पर प्रत्याशी चयन की रणनीति अपनाई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ग्रामीण विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के साथ पंचायती राज का तीसरा इंजन जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।
Tags: rathod
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 Oct 2026 14:01:43
नशा मुक्त राजस्थान-2029 अभियान में एएनटीएफ ने छह जिलों में कार्रवाई कर 424 किलो से अधिक डोडा पोस्त, अफीम, एमडीएमए...

Comment List