RBSE 12वीं परिणाम: जयपुर की वर्षा शर्मा 99.20% के साथ चमकी, कॉमर्स में दो जुड़वां भाइयों ने मारी बाज़ी

मेधावी छात्र: राजस्थान बोर्ड 12वीं में जयपुर के सितारों का कमाल

RBSE 12वीं परिणाम: जयपुर की वर्षा शर्मा 99.20% के साथ चमकी, कॉमर्स में दो जुड़वां भाइयों ने मारी बाज़ी

RBSE 12वीं के नतीजों में जयपुर का दबदबा रहा। साइंस में वर्षा शर्मा ने 99.20% अंक पाकर परचम लहराया, वहीं कॉमर्स में जुड़वा भाई आयुष और पियूष ने शानदार सफलता दर्ज की। चाकसू की अनुराधा और रेनवाल की प्रगति ने भी 95% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की।

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा के परिणामों में इस वर्ष कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जयपुर की रहने वाली वर्षा शर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। वे राधा बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। खास बात यह रही कि वर्षा ने केमिस्ट्री और मैथ्स दोनों विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

कॉमर्स में जुड़वा भाइयों का शानदार प्रदर्शन

जयपुर के दो जुड़वा भाईयों ने कॉमर्स स्ट्रीम में बेहतरीन सफलता हासिल की। आयुष अग्रवाल ने 97 प्रतिशत और उनके भाई पियूष अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों छात्र किस्टल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी हैं और उनकी सफलता से परिवार व स्कूल में खुशी का माहौल है।

चाकसू और रेनवाल के विद्यार्थियों ने भी लहराया परचम

Read More तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 4 बार पलटी : करीब 15 फीट दूर खेत में गिरी, हादसे में 3 दोस्तों की मौत

चाकसू निवासी अनुराधा शर्मा ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं रेनवाल की प्रगति ने आर्ट्स स्ट्रीम में 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Read More हीट वेव का कहर, तपती धूप से बेहाल हुआ जनजीवन : राहत में जुटा निगम, प्रमुख चौराहों पर लगाएगा ग्रीन नेट; गर्मी के मौसम में सड़कों पर किया जाएगा छिड़काव

जिलेभर में खुशी की लहर

Read More युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान

RBSE 12वीं के परिणाम जारी होते ही जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने एक बार फिर शानदार परिणाम दिए हैं। परिवारजन और शिक्षक सभी सफल छात्रों को बधाई दे रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण